दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन हुई फिर से शुरू, जानें कितनी मिलेगी राशि?

Published : Aug 23, 2024, 06:30 PM ISTUpdated : Aug 23, 2024, 06:37 PM IST
pension

सार

दिल्ली सरकार ने पांच महीने से बंद पेंशन फिर से शुरू कर दी है। 60 से 69 साल के बुजुर्गों को 2000 रुपए और 70 साल से अधिक उम्र वालों को 2500 रुपए महीना पेंशन मिलेगी। सरकार ने पेंशन रोकने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है।

दिल्ली. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को पिछले पांच माह से बंद बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू कर दी है। जिससे उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई देने लगी है। दरअसल पांच माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण वे परेशान हो गए थे। उन्हें अपना खर्च चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच मंत्री आतिशी ने पेंशन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पेंशन रोकने का आरोप भाजपा की केंद्र सरकार पर लगाया।

2500 रुपए मिलती है पेंशन

जानकारी के अनुसार दिल्ली में 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को 2000 रुपए महीना पेंशन ​दी जाती है। वहीं जो बुजुर्ग 70 वर्ष से अधिक हैं। उन्हें 2500 रुपए महीना पेंशन दी जाती है। इसी के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के बुजुर्ग को 500 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं। पिछले पांच माह ये करीब 1 लाख बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली थी। उनकी रूकी हुई पेंशन भी एक साथ जारी की जा रही है। सरकार द्वारा 90 हजार बुजुर्गों को शुक्रवार दोपहर तक पेंशन जारी कर दी थी। शाम तक शेष बचे लोगों को भी पेंशन जारी की जाएगी।

महज 300 रुपए देती है केंद सरकार

इस मामले में मंत्री आतिशी ने कहा कि बुजुर्गों को दी जानेवाली पेंशन में केंद्र सरकार का हिस्सा महज 300 रुपए होता है। जबकि 2200 रुपए दिल्ली सरकार देती है। उन्होंने कहा कि चूंकि सिस्टम ऐसा है कि जब तक दोनों तरफ की पेंशन रिलीज नहीं होती है। तब तक पेंशन नहीं दी जा सकती है। इस कारण पेशन पांच माह से रूकी थी। जिसे जारी कर दिया गया है।

जेल में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

आपको बतादें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में है। इसके बावजूद बुजुर्गों की पेंशन शुरू कर दी गई है। इस मामले में आतिशी का कहना है कि सीएम को बुजुर्गों की चिंता है। वे उन्हें अपना मां बाप मानते हैं। इस कारण बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : 40 मिनट में पूरा हुआ 4 घंटे का सफर, एमपी में शुरू हुई ऐसी सुविधा

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?