Delhi का दरिंदा जेठः भाई की बीवी संग करता रहा रेप, बेटे को कुत्ते से कटवाया

दिल्ली में एक महिला ने अपने जेठ पर पति की मौत के बाद दुष्कर्म और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्यवाही करने के बजाय उसे धमकाया और भगा दिया।

sourav kumar | Published : Sep 6, 2024 10:26 AM IST / Updated: Sep 06 2024, 07:22 PM IST

Delhi Rape News: किसी भी महिला के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख होता है, जब उसका पति समय से पहले मर जाए। इसके बाद औरत के जीवन में मुसीबतों का पहाड़ टूट जाता है। क्योंकि पति एक ऐसा शख्स होता है, जो अपने परिवार को संभाल कर रखता है। हालांकि, दिल्ली के जगतपुरी थाना इलाके में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला के साथ उसके हस्बैंड के मौत के बाद ऐसा हुआ, जो उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

पति के मौत के बाद उसका बड़ा भाई महिला को घर पर रखने के लिए साथ में सोने का लगातार दबाव बनाने लगा। औरत के मना करने पर हसबैंड का बड़ा भाई उसे घर से बाहर निकलने की धमकी देता। इसके बाद वो लगातार पीड़िता के साथ रेप करता रहा। पानी जब सिर से ऊपर चल गया तो औरत शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस थाने गई तो उन्होंने ने भी मदद करने से साफ मना कर दिया। उल्टा उसी पर झूठा केस दर्ज करने की धमकी देने लगा। इस बात से डरी-सहमी महिला वापस घर आ गई।

Latest Videos

पीड़ित महिला के बेटे को भी कुत्ते से कटवाया

बता दें कि 45 वर्षीय पीड़ित महिला के पति की मौत बीते साल 28 जुलाई 2023 हो गई थी। उसके बाद से उसका जेठ उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। वो धमकी देने लगा कि अगर तुझे इस घर में रहना है तो मैं जो कहता हूं वो करना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ रेप करता रहा। इसके अलावा आरोपी दरिंदे जेठ ने हद तो तब कर दी जब उसने अपने मृत भाई के बेटे को डराने के लिए पिटबुल कुत्ते से कटवा दिया। 

इस दौरान बीते महीने 10 जुलाई को भी महिला ने पुलिस से शिकायत करने पहुंची, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी। क्योंकि स्थानीय अधिकारी उसके जेठ के जानने वाले थे। हालांकि, बाद में महिला ने तंग आकर घटना के बारे में मीडिया को जानकारी दी। जिसके बाद डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी शख्स को रेप, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर केस कर दिया।

ये भी पढ़ें: शादी के बाद दुल्हन के अश्लील वीडियो बनाते थे ससुराल वाले, 18 माह बाद हुआ कांड

Share this article
click me!

Latest Videos

रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट
छोटे खिलाड़ी के लिए जमीन पर बैठे मोदी #Shorts
सुहागरात पर फूट गई दूल्हे की किस्मत, पतिदेव की डिमांड ने दुल्हन को किया एक्सपोज
PM मोदी की बातों को सुन गदगद हुए पैरालंपियन, देखें क्या गजब था माहौल
कोलकाता केस: अब तक जो ना हुआ अब वो करने जा रही CBI