डेस्टिनेशन वेडिंग में बड़ा हादसा, अपनी ही शादी में नाचते-नाचते दुल्हन की मौत

Published : Jun 18, 2024, 02:37 PM IST
dulhan mehndi dance

सार

उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग में एक दुल्हन की नाचते नाचते ही मौत हो गई। जिससे शादी वाले घरों में मातम पसर गया है।

नैनीताल. दिल्ली के लड़की और लखनऊ की एक लड़के की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत नैनीताल उत्तराखंड के एक रिसोर्ट में हो रही थी। तभी मेहंदी के कार्यक्रम में जब दुल्हन डांस कर रही थी, तो अचानक डांस करते करते वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद तुरंत दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये था मामला

जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर 6 में रहने वाले संजय जैन की बेटी श्रेया जैन का विवाह लखनऊ के एक युवक से तय हुआ था। दोनों की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत नैनीताल में स्थित एक रिसोर्ट में चल रही थी। मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें दुल्हन डांस कर रही थी। तभी अचानक वह बेहोश होकर गिरी, गिरने के बाद तुरंत दुल्हन को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।

मच गई अफरा तफरी घर में पसरा मातम

इस घटना के होते ही अफरा तफरी मच गई पूरे घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। दुल्हन और दूल्हा पक्ष द्वारा किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया। इसके बाद दुल्हन का शव लेकर परिजन दिल्ली चले गए। वहीं पर दुल्हन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : एक औरत के दो पति, सप्ताह में दो दिन एक के पास, 5 दिन दूसरे के पास गुजारती पत्नी

28 साल की थी लड़की

बताया जा रहा है कि दुल्हन श्रेया जैन की उम्र महज 28 साल थी। जैसे ही वह गिरकर बेहोश हुई। घरवाले समीप स्थित सीएचसी अस्पताल भीमताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : JEE के नाम पर स्टूडेंट का भविष्य बर्बाद, पैसे भी ठगे, कोचिंग भी हो रही बंद

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?