
दिल्ली. राजधानी दिल्ली में रविवार को एक कुख्यात बदमाश और उसके बेटे की हत्या हो गई है। घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को फोन पर मिली थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कुख्यात बदमाश और उसके बेटे गंभीर अवस्था में घायल मिले। जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जय भगवान और बेटे का मर्डर
दिल्ली में रविवार रात को करीब 8 बजे मालवीय नगर थाना क्षेत्र में स्थित चिराग दिल्ली में चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें 55 साल के कुख्यात बदमाश जय भगवान और उनके 22 साल के बेटे सौरभ की बेरहमी से हत्या की गई है। आरोपियों ने कई बार चाकू से हमला किया , जिससे बेटे और पिता की मौत हो गई।
पड़ोसियों से हुई था विवाद
बताया जा रहा है कि पिता और बेटे का किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप धारण कर लिया। जिसमें आरोपियों द्वारा कुख्यात बदमाश और उसके बेटे पर चाकूओं से दनादन वार किया गया। जिससे काफी खून बह जाने और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है फिलहाल आरोपी फरार हैं और किस कारण से झगड़ा हुआ, इसका भी अभी खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज खानविलकर लोकपाल के अध्यक्ष बने, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
हत्या के कई केस दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जय भगवान के खिलाफ हत्या, स्नैचिंग, आम्र्स एक्ट सहित कई मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिसके लिए स्पेशल टीम भी तैयार की गई है। जो आरोपियों को धर दबोचने के साथ ही जांच करेगी कि आखिर वह क्या वजह थी, जिसके कारण पिता और पुत्र की हत्या की गई।
यह भी पढ़ें: Bengluru Water Crisis: तकनीकी विशेषज्ञों ने जल संरक्षण पर दी राय, वर्क फ्रॉम होम को बताया बढ़िया उपाय
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.