
हैदराबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ साथी कर्मचारियों ने ही दरिंदगी की। आरोपियों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसे एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में ले गए जहां चार घंटे तक दोनों ने उसके साथ दरिंदगी की और फिर हालत बिगड़ने पर मियांपुर में एक हॉस्टल के सामने फेंककर चले गए। पुलिस ने यवती का मेडिकल कराने के साथ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रियल इस्टेट फर्म में काम करती थी युवती
युवती रियल इस्टेट फर्म में काम करती थी। उसके साथ आरोपी सांगा रेड्डी (39) और जनार्दन रेड्डी (25) भी काम करते थे। घटना 30 जून की रात की है। आरोपी कार से घर जाने के लिए रात करीब साढ़े दस बजे घर से निकले थे। इस दौरान युवती भी साथ थी। रास्ते में गाड़ी खराब होने का बात कहकर वह एक जगह बीच में रुक गए। इस दौरान गाड़ी चेक करने की बात कहकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पीने को दे दिया। इसके बाद युवती बेहोश हो गई।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर रेप
इसके बाद युवती को आरोपी दोनों युवक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। यहां दरिंदगी के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी तो दोनों उसे मियांपुर में एक हॉस्टल के सामने फेंककर चले गए। लोगों ने देखा तो उसे अस्पताल ले गए। महिला ने आरोपी साथी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गैंगरेप के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा है। पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दरिंदों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.