
Gujarat Bus Pass: गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने स्टेट ई-गवर्नेंस मिशन टीम (SEMT), गुजरात के सहयोग से दिव्यांग बस पास को डिजिलॉकर से जोड़ दिया है। नागरिकों के लिए शुरू की गई इस डिजिटल सुविधा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार ने इस पहल के लिए गुजरात को ‘एक्सीलेंस इन सिटिजन-सेंट्रिक डिजिटल गवर्नेंस’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसों में दिव्यांगजनों को मुफ्त यात्रा के लिए दिव्यांग बस पास जारी करता है। अब यह पास DigiLocker में उपलब्ध रहेगा। ऐसे में दिव्यांग यात्रियों को यात्रा के दौरान मूल फिजिकल पास साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। वे बस कंडक्टर को अपने मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप पर मौजूद डिजिटल पास दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. प्रद्युमन वाजा ने बताया कि विभाग द्वारा जारी दिव्यांग बस पास योग्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आधिकारिक दिव्यांगता पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। राज्य में अब तक 4.42 लाख से अधिक दिव्यांग बस पास जारी किए जा चुके हैं। डिजिलॉकर से जुड़ने के बाद लाभार्थी अपने डिजिटल पास का आसानी से उपयोग कर सकेंगे।
विभाग के सचिव हर्षद पटेल (IAS) के अनुसार, डिजिटल पास से फिजिकल पास खोने या खराब होने की चिंता भी खत्म होगी। पास डिजिलॉकर में सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर कभी भी एक्सेस किया जा सकेगा। यह पहल पेपरलेस गवर्नेंस और डिजिटल पब्लिक सर्विस डिलिवरी को बढ़ावा देती है।
ये भी पढ़ें- सड़ा मीट, फंगस वाली सब्ज़ियां और एक्सपायर्ड दूध! बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों का चौंकाने वाला सच
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिविजन (NeGD) ने डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म के साथ डिजिलॉकर एकीकरण को आसान बनाया है। गुजरात को दिव्यांग बस पास को सफलतापूर्वक डिजिलॉकर से जोड़ने के लिए मई 2026 में आयोजित राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला के दौरान सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु: प्यार, रील्स और फिर कत्ल!10 महीने की लव मैरिज का खौफनाक अंत, बिहार भागे पति ने कबूला जुर्म
दिव्यांग बस पास धारकों को मुफ्त एसटी बस यात्रा के साथ 4 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा कवच भी मिलता है। दुर्घटना में पास धारक की मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी जरूरी दस्तावेज जमा कर बीमा लाभ प्राप्त कर सकता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.