Gujarat News: CM भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में पाटण में ‘नारी शक्ति वंदना’कार्यक्रम में स्वयं-सहायता समूहों की महिलाओं को सहायता का भुगतान किया गया

Published : Mar 07, 2024, 12:49 PM IST
viksit-bharat-viksit-gujarat-nari-shakti-vandana-program

सार

CM भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में विकसित भारत-विकसित गुजरात के अंतर्गत पाटण में राज्य स्तरीय ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम में 13 हजार से अधिक स्वयं-सहायता समूहों की 1.30 लाख से अधिक महिलाओं को 250 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता का भुगतान किया गया।

गांधीनगर, 06 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में विकसित भारत-विकसित गुजरात अंतर्गत बुधवार को पाटण में आयोजित राज्य स्तरीय ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम में 13 हजार से अधिक स्वयं-सहायता समूहों की 1.30 लाख से अधिक महिलाओं को 250 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता का भुगतान किया गया। इसके अलावा, अन्य योजनागत सहायता लाभ भी दिए गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के बारासात में ‘नारी शक्ति वंदना’ उत्सव में किए गए संबोधन का पाटण सहित समग्र गुजरात राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में सीधा प्रसारण किया गया। पाटण में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दशक में महिला कल्याण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। मातृ शक्ति को सक्षम व प्रभावशाली बनाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। महिलाएँ अधिक सफल व प्रगतिशील बनी हैं। महिलाओं को सशक्तिकरण की प्रहरियों के रूप में परिवर्तित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज महिला विकास नहीं, बल्कि महिला द्वारा संचालित विकास की गारंटी है। समग्र देश में 30 करोड़ माताएँ-बहनें मुद्रा लोन से लाभान्वित हुई हैं। 3.12 करोड़ बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुले है। महिला उद्यमियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश के कुल स्टार्टअप में आधों का नेतृत्व महिला शक्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं की सार्वजनिक जीवन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संसद में ‘नारी शक्ति वंदना’ अधिनियम पारित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बहनों के सामर्थ्य व कौशल को निखार देने की गारंटी दी है, जिसे साकार करने वाला यह उत्सव है।

CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के बजट में ग्यान (GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता तथा नारी) सशक्तिकरण पर जोर देकर इसके लिए ठोस कदम उठाए हैं। उनकी दीर्घदृष्टि में पंचायत से पार्लियामेंट तथा प्ले ग्राउंड से स्पेस साइंस तक हर क्षेत्र में नारी शक्ति का कौशल झलका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी आने वाले समय के लिए सज्ज होकर समय से पहले ही एडवांस प्लानिंग कर देते हैं। नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सशक्त समाज के लिए सशक्त महिला का कार्य मंत्र अपनाया है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य की जनता तथा महिलाओं के लिए एडवांसमेंट, एम्पावरमेंट तथा डेवलपमेंट की त्रिपक्षीय रणनीति के साथ सेवारत है।

श्री पटेल ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदना’ का यह कार्यक्रम राज्य की लाखों बहनों को सखी मंडलों के माध्यम से लखपति दीदी बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का विकासोत्सव है। श्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए गुजरात लाइवलीहुड प्रमोशन कंपनी शुरू करवा कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में व्यवस्था शुरू कराई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की सहायक बनने के लिए सखी मंडलों के माध्यम से बहनों के हाथ में करोड़ों रुपए का कारोबार सौंपा है। सखी मंडलों द्वारा रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड दिया जाता है तथा कैश क्रेडिट दी जाती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से गुजरात का डेयरी सेक्टर दुनिया की सबसे बड़ी सहाकारिता बन गई है। गुजरात की ग्रामीण महिलाएँ दूध उत्पादन से करोड़ों रुपए कमा रही हैं। आज ‘नारी शक्ति वंदना’ उत्सव मना कर हम इन सभी माताओं-बहनों का गौरव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देकर काम कर रही है। गुजरात सरकार ने इस वर्ष इतिहास का सबसे बड़ा 3 लाख 32 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है। इस वर्ष के बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए गत वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6885 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात सरकार ने प्रत्येक नागरिक के लिए लिविंग वेल-अर्निंग वेल के नारे के साथ विकसित गुजरात@2047 का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत कर विकसित गुजरात का रोड मैप प्रस्तुत किया है तथा राज्य की विकास यात्रा में माताओं-बहनों का समावेश कर समग्र देश में महिला सशक्तिकरण का रोल मॉडल स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की गारंटी दी है, तब विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात; इस सरकार का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जब देश का शासन संभाला, तब देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उनकी तीसरी टर्म में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। यह श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस गारंटी को पूरा करने के लिए डबल इंजन सरकार सबके सहयोग से नारी शक्ति के उत्थान, आत्मनिर्भर महिला, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करेगी।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री बळवंतसिंह राजपूत ने नारी शक्ति को वंदन करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत गौरव का दिन है, कारण कि राज्य के 13 हजार से अधिक स्वयं-सहायता समूहों की 1 लाख 30 हजार से अधिक महिलाओं को 250 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि नारी नारायणी बने; इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बहनों के लाभ के लिए कई योजनाएँ बनाई हैं। सरकार द्वारा बहनों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छोटे-छोटे व्यवसायों में जुड़ कर बहनें लखपति बन रही हैं।

पाटण के सांसद श्री भरतसिंह डाभी ने अपने संबोधन मे कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में लोक कल्याण कार्यों का आंदोलन छेड़ा है। आज का यह कार्यक्रम माताओं-बहनों का गृहोद्योग द्वारा सक्षम बनाने का कार्यक्रम है। उन्होंनने विश्वास जताया कि इसके जरिए महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी।

हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय-पाटण में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम में सखी मंडलों की बहनों ने सरकारी सहायता से आजीविका प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की अपनी कहानी स्वमुख से लोगों के समक्ष प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल एवं महानुभावों द्वारा लाभार्थियों को योजनागत सहायता चेक अर्पित किए गए। ‘नारी शक्ति वंदना’ कार्यक्रम राज्य के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

पाटण में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेतलबेन ठाकोर, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदाजी ठाकोर, महासचिव श्री रजनीभाई पटेल, जिला संगठन अध्यक्ष श्री दशरथजी ठाकोर, पाटण नगर पालिका अध्यक्ष श्री हिरलबेन परमार, पूर्व मंत्री श्री रणछोडभाई रबारी, संगठन अग्रणी श्री के. सी. पटेल, डॉ. राजुलबेन देसाई, श्री शैलेषभाई पटेल, श्री भावेशभाई पटेल, श्री मोहनभाई पटेल, ग्रामीण विकास आयुक्त श्री मनीषा चंद्रा, शहरी विकास सचिव श्री आर. जी. गोहिल, जीएलपीसी के एमडी श्री मनीष बंसल, जिला कलेक्टर श्री अरविंद विजयन, जिला विकास अधिकारी श्री बी. एम. प्रजापति, जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवीन्द्र पटेल, पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सखी मंडलों की बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ
कर्नाटक के गडग में रामलिंगेश्वर मंदिर में तोड़फोड़, नंदी और देवी प्रतिमा पर हमला!