भारत का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया कौन सा है? जानें चौंकाने वाली बातें

Published : Aug 28, 2024, 02:27 PM IST
 sex worker india

सार

भारत में रेड लाइट एरिया का कारोबार बढ़ रहा है और यह लगभग 66 हजार करोड़ रुपये का उद्योग बन गया है। मुंबई का कमाठीपुरा, जो 1795 से अस्तित्व में है, देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े रेड लाइट क्षेत्रों में से एक है।

रेड लाइट एरिया। रेड लाइट एरिया उस जगह को कहते हैं, जहां देह व्यापार का धंधा चलता है। ये भारत में बीते कई दशकों से मौजूद है। हालांकि, इस कारोबार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आंकड़े की बात करें तो करीब 66 हजार करोड़ का बिजनेस है। वैसे आज हम आपको बताएंगे की देश के किस राज्य में सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया मौजूद है।

बता दें कि अभी से कुछ दिन पहले कोलकाता में हुए महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद एक सेक्स वर्कर का बयान दिया था, जो काफी वायरल हुआ था। उसने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जो लोग भी ऐसा काम करते हैं, उसके लिए हम हैं। उन्हें गलत काम नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी से जोड़कर हम आपको देश में मौजूद रेड लाइट एरिया के बारे में बता रहे हैं।

दुनिया के 5 सबसे पुराने रेड लाइट एरिया में भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में मौजूद है। इसकी शुरुआत साल 1795 यानी आजादी की पहली लड़ाई (1857) के 62 साल पहले औरतों द्वारा की गई थी। इसके बाद साल 1880 में इलाके में अंग्रेजों का वर्चस्व बढ़ गया। जहां यूरोप की सेक्स वर्करों की संख्या बढ़ गई। हालांकि, आजादी के बाद भारी बदलाव देखने को मिला और भारतीय वेश्याओं की संख्या बढ़ने लगी।

देश के अलग शहरों में रेड लाइट एरिया

बता दें कि आजादी से सैकड़ों साल पहले शुरू हुए कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया आज भी देश की सबसे बड़े वेश्यावृत्ति बजारों में एक है। इसके अलावा कोलकाता में स्थित सोनागाछी, MP के ग्वालियर में मौजूद रेशम पुरा, यूपी के मेरठ का कबाड़ी बाजार और दिल्ली की जीबी रोड बहुत फेमस और बड़ा रेड लाइट एरिया है।

एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया

एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया की बात करें तो कोलकाता का सोनागाछी पहले नंबर पर माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां 10 हजार से ज्यादा सेक्स वर्कर काम करती है। इसके अलावा नॉर्थ कोलकाता में स्थित शोभा बाजार के पास चित्तरंजन एवेन्यू में भी बड़ा इलाका मौजूद है। सबसे जरूरी बात ये है कि इनकों बाकायदा लाइसेंस भी उपल्बध है।

महाराष्ट्र और प्रयागराज के रेड लाइट एरिया

महाराष्ट्र के पुणे में भी फेमस रेडलाइट ऐरिया मौजूद है, जो पेठ स्‍थान पर है। यहां बड़ी संख्या में नेपाली लड़कियां धंधा करती है। वहीं यूपी के प्रयागराज के मीरगंज इलाके में स्थित देह व्यापार से जुड़ा एरिया मौजूद है। इस तरह के क्षेत्रों में ढकी हुई बंद गलियों में काम होता है।

ये भी पढ़ें: जोधपुर में 1 दिन में 4 दुष्कर्म, अस्पताल भी अनसेफ, शहर में दहशत, शर्मसार हुए लोग

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?