
दिल्ली. अपने विवादित बयान बाजी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रोदा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है।
जयराम रमेश ने बताया मंजूर हुआ इस्तीफा
जानकारी के अनुसार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा कांग्रेस ने मंजूर कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इस वजह से दिया इस्तीफा
दरअसल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस चेयरमैन सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वे भारत के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों की रंगभेद के जरिये विवादित तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस निशाने पर आ गई। पित्रोदा ने भारत के लोगों की तुलना चीनी और दक्षिण भारत के लोगों की तुलना अफ्रीकी लोगों से कर दी। हालांकि सैम पित्रोदा की इस टिप्पणी से कांग्रेस ने खुद को अलग रखा है। इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो तुलना कि है वह दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन बयानों से खुद को अलग रखती है। इसके बाद जयराम रमेश द्वारा सैम पित्रोदा के इस्तीफे की भी पुष्टि की गई।
यह भी पढ़ें : 'आईआईटी और आईआईएम में नहीं होना चाहिए आरक्षण' , सेम पित्रोदा का बड़ा बयान, Watch Video
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.