
मेंगलुरू. कर्नाटक के मेंगलुरु में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हो गया, यहां एक कार ड्राइवर ने फुटपाथ पर चल रहीं महिलाओं पर गाड़ी चढ़ा दी, महिलाएं चीखती-चिल्लाती रहीं और चालक उन्हें रौंदते हुए गाड़ी दौड़ाते फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की तो मौके पर मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर मारने के बाद कार शोरूम के बाहर खड़ी कर भाग गया
दरअसल, यह एक्सीडेंट बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुआ। जहां पांच महिलाएं आपस में बात करते हुए फुटवात पर चल रही थीं। लेकिन पीछे से तेज रफ्तार में एक कार आई और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। आरोपी महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार एक शोरूम के बाहर खड़ी कर दी और वहां से घर भाग गया।
खंभे तोड़े और महिलाओं को मारी टक्कर
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की पहचान कमलेश बलदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कमलेश सफेद हुंडई इऑन कार में सवार था। वह लापरवाही से तेज रफ्तार में कार ड्राइव कर रहा था। पहले तो उसने दो महिलाओं और तीन लड़कियों को टक्कर मारी। इसके बाद फुटपात पर लगे एक खंभे को भी तोड़ दिया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस उसका पता लगाने में जुट गई है। हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय रूपाश्री के रूप में हुई है। वहीं दो महिलाएं ज्यादा गंभीर हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.