
नई दिल्ली। मशहूर कवि कुमार विश्वास अपनी कविताओं के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी उनकी हाजिरजवाबी के लोग कायल हैं। वर्तमान में उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उसे दिल्ली के सीएम केजरीवाल से जोड़ कर खूब तंज कस रहे हैं। साथ ही केजरीवाल का वर्ष 2013 का एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कुमार विश्वास के इस ट्वीट का लोग केजरीवाल से क्या कनेक्शन निकाल रहे हैं? वैसे कुमार विश्वास भी पहले आम आदमी पार्टी (आप) में ही थे। पर 'आप' मुखिया से अनबन की खबरों के बाद उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया था।
दिलचस्प अंदाज में कुमार विश्वास ने दिया जवाब
कुमार विश्वास ने एक ट्वीटर हैंडल से पूछे गए सवाल का जवाब बहुत ही दिलचस्प अंदाज में दिया है। एक ट्वीटर हैंडल से पूछा गया कि आपके गांव, शहर में देशी घी के क्या दाम चल रहे हैं? इसका जवाब देते हुए कुमार विश्वास ने लिखा है कि 'दिल्ली का तो साउथ तक बिक रहा है, एक करोड़ रुपये=एक किलो घी...'। बस उनके इस जवाब के बाद लोगों की इंटरेस्टिंग प्रतिक्रयाएं आने लगीं।
लोग दे रहें ऐसी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने प्रतिक्रिया करते हुए लिखा है कि दिल्ली का एक किलो घी= साउथ का एक करोड़ रुपये...अब आम आदमी भी 45 Cr के शीशमहल में निवास करने लगे। लोग इससे जुड़े फनी मीम भी डाल रहे हैं। एक अन्य यूजर लिखते हैं कि...उस स्पेशल घी के भाव तय करने में गोपनीयता बरतने के लिए 20-20 लाख रुपए के पर्दे... क्या?...बहुत खर्च लगता है... तब जाकर कोई कविता…सुकेश जैसे पार्टनर मिलते हैं।
सुकेश चंद्रशेखर ने किया था ये दावा
आपको बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी केजरीवाल से चैटिंग हुई थी। उसे टीआरएस कार्यालय में 15 करोड़ पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। सुकेश ने दावा किया था कि केजरीवाल घी का इस्तेमाल कोड वर्ड के रूप में करते हैं। 15 किलो घी का मतलब 15 करोड़ रुपये है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.