Oman Sex Trade: ओमान में भारतीय महिलाओं की लगती है ऊंची बोली, जानवरों सा होता है बर्ताव

Published : Mar 10, 2023, 08:19 AM ISTUpdated : Mar 10, 2023, 11:21 AM IST

ओमान में अच्छी नौकरी का लालच देकर भारतीय महिलाओं का नरक में धकेला जा रहा है। पिछले कई सालों में ऐसे तमाम केस सामने आए हैं। बीते कुछ दिनों में मुंबई और पंजाब के दो मामले मीडिया की सुर्खियों में है।

PREV
16

नई दिल्ली. ओमान में अच्छी नौकरी का लालच देकर भारतीय महिलाओं का नरक में धकेला जा रहा है। पिछले कई सालों में ऐसे तमाम केस सामने आए हैं। बीते कुछ दिनों में मुंबई और पंजाब के दो मामले मीडिया की सुर्खियों में है। सितंबर, 2022 में क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह ने पंजाब के भटिंडा की एक 21 वर्षीय लड़की कमलजीत कौर को ओमान स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर बचाया था। आइए पढ़ते हैं कुछ मामले...

26

एक NGO से जुड़ी महिला के खुलासे के बाद हाल में मुंबई पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह को पकड़ा है, जो ओमान में भारतीय महिलाओं को अच्छी नौकरी का लालच देकर वहां बेच देते थे। 43 वर्षीय इस महिला की शिकायत पर मीरा-भायंदर वसई विरार पुलिस(MBVV) पुलिस ने कर्नाटक निवासी 46 वर्षीय अशरफ मैदु कविरा और मुंबई के घाटकोपर निवासी 46 वर्षीय नमिता सुनील मसुलकर को पकड़ा है। NGO ने दावा किया कि उसने छत्रपति मराठा साम्राज्य संगठन द्वारा अंडरकवर ऑपरेशन के जरिये महिलाओं को ओमान से छुड़ाया।

पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें

36

यह मामला भी हाल में सामने आया है। जालंधर में ओमान से जैसे-तैसे घर लौटी कुछ लड़कियों ने अपनी जो आपबीती बताई, वो दिल दहला देती है। इन्हें वहां 17-18 घंटे तक काम करना पड़ता था। यही नहीं, इस बीच उनका यौन शोषण भी होता था। ये लड़कियां पंजाब की रहने वालीं चरणजीत कौर, संदीप कौर और अन्य हैं। इन्हें दिल्ली में एक ट्रेवल एजेंट के जरिये ओमान भेजा गया था। ट्रेवल एजेंट ने इन्हें ओमान में रहने वाली नीलू नामक किसी महिला के पास भेजा था। नीलू मूलत: दिल्ली की रहने वाली है और ट्रेवल एजेंट से कनेक्टेड है।

पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें

46

अगस्त, 2022: यह मामला बिहार के जमुई की 30 वर्षीय गर्भवती महिला से जुड़ा है। उसे नौकरी के नाम पर ओमान बुलाकर बंधक बना लिया गया था। हालांकि भारतीय दूतावास की मदद से महिला को छुड़ा लिया गया था। महिला को 10 अप्रैल, 2022 को ओमान में जॉब का आफर मिला था। ओमान पहुंचने के बाद 8 जून को महिला ने पति को भेजे ऑडियो मैसेज में बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है।
 

56

सितंबर, 2020: यह मामला यूपी के कानपुर की रहने वालीं 55 साल की अलीमुन्निसा का है। कानपुर के बेकनगंज में रहने वालीं अलीमुन्निसा को ट्रेवल एजेंट ने विजिट वीजा से नौकरी के लिए 23 अक्टूबर 2019 को ओमान भेजा था। वहां उसके साथ जानवरों सा बर्ताव होने लगा। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी। उनके बेटे ने काफी भाग-दौड़ी की,तब जाकर उनकी घर वापसी हुई।
 

66

जून, 2018: फिरोजपुर की रहने वाली एक महिला ने खुलासा किया था कि अमृतसर के एक एजेंट ने उसे और 20 अन्य लड़कियों को ओमान में जॉब के बहाने देह व्यापार में धकेल दिया था। उनसे डांस बार में काम कराया जाता था। तब खुलासा हुआ था कि ओमान में भारतीय महिलाओं की बोली लगती है। वहां हर शाम भारतीय महिलाओं को एक एक जगह इकट्ठा किया जाता है, फिर बोलियां लगाई जाती हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories