Published : May 30, 2023, 06:32 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 06:34 AM IST
नई दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की 28 मई की रात हुई बेरहमी से हत्या का मामला गर्माया गया है। इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। किलर साहिल की तुलना सोशल मीडिया पर आतंकवादी कसाब और श्रद्धा वॉकर के हत्यारे आफताब अमीन पूनावाला से से की जा रही है।
नई दिल्ली. नई दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की 28 मई की रात हुई बेरहमी से हत्या का मामला गर्माया गया है। इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। किलर साहिल की तुलना सोशल मीडिया पर आतंकवादी कसाब और श्रद्धा वॉकर के हत्यारे आफताब अमीन पूनावाला से से की जा रही है। मामला कथित प्रेम संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि किलर के हाथ में कलावा बंधा हुआ था, जिससे शक है कि उसने खुद को हिंदू के रूप में पेश किया होगा।
26
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में नाबालिग लड़की साक्षी की हत्या के मामले की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़िता से संबंध टूटने के बाद आरोपी गुस्से में था और एक दिन पहले उनके बीच हुए झगड़े के बाद यह भयावह हत्याकांड को अंजाम दिया। आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने कहा कि आरोपी साहिल को सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
36
आरोपी ने शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी चाकू से 20 बार वार किए। जब लड़की अपनी सहेली के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। युवक ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया। 6 बार उसका चेहरा कुचला। साक्षी के शरीर पर चोट के 34 निशान मिले और उसकी खोपड़ी फटी हुई थी। अब पुलिस को अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
46
एक पुलिस अधिकारी ने कहा-"जांच के दौरान, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पीड़िता के परिवार से बात की। आरोपी ने घटना के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और बस से बुलंदशहर में अपनी मौसी के घर जा रहा था। जांच में शामिल एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब साहिल से पीड़िता के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि वह जून 2021 से उसके साथ था।
56
घटना की सूचना पुलिस को मिलने में करीब 25 मिनट की देरी हुई। आसपास खड़े लोगों में से किसी ने भी पीसीआर कॉल नहीं की। एक पुलिस मुखबिर ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस की जांच में सामने आाय कि पीड़िता ने अपने माता-पिता को बताया था कि वह अपनी एक सहेली नीतू के साथ रह रही थी, जिसके दो बच्चे हैं और वह एक कमरे के सेट में रहती है। साक्षी पिछले 15 दिनों से अपनी सहेली के यहां रह रही थी।
उन्होंने कहा कि लड़की ने कुछ दिन पहले साहिल से बात करना बंद कर दिया था और हत्या से एक दिन पहले उसका उसके साथ झगड़ा हुआ था। लड़की 2021 से साहिल के साथ रिश्ते में थी, लेकिन वे अक्सर चीजों पर लड़ते थे। उनका रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस पीड़िता के हाथ पर "प्रवीण" नाम के एक टैटू के बारे में भी जानने की कोशिश कर रही है। इसके बारे में उनका कहना है कि साहिल और लड़की के बीच अक्सर झगड़े और उसकी हत्या का कारण भी हो सकता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.