नई दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। 

नई दिल्ली. नई दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम सनकी युवक ने साक्षी नामक लड़की पर चाकू से 20 बार वार किए। जब लड़की अपनी सहेली के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। युवक ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया। 6 बार उसका चेहरा कुचला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में सनकी युवक ने 16 साल की लड़की को मार डाला

पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, उसमें दिखाई दे रहा है कि लड़का एक सुनसान गली में लड़की से बहस कर रहा है। इसके बाद वो गुस्से में उसे पकड़कर दीवार से टिका देता है और फिर चाकू से वार करने लगता है। यह वीडियो इतना भयानक है कि मीडिया इसे दिखा तक नहीं सकती। हैरान की बात यह है कि उस समय लोग वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी हमलावर का विरोध नहीं किया। लोग तमाशा देखते हुए आगे बढ़ते रहे।

डेयरी पुलिस थाने को जब घटना की सूचना मिली, तो तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि साक्षी ई-36 जेके कॉलोनी में रहती थी। उसके पिता का नाम जनकराज है। पुलिस के अनुसार, जब साक्षी गली से गुजर रही थी, तब आरोपी ने उसे रोका। वो पहले से उसे जानता है। कहा जा रहा है कि उनके बीच फ्रेंडशिप थी। साहिल ने साक्षी को गली में रोका और फिर किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने साक्षी पर हमला कर दिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि साक्षी को अपना बचाव करने का मौका भी नहीं मिला।

दिल्ली में मर्डर का सीसीटीवी फुटेज, साक्षी मर्डर केस

पुलिस के मुताबिक, साक्षी नीतू नामक अपनी सहेली के बेटे के बर्थडे में शामिल होने घर से निकली थी। तभी साहिल ने उसे रोक लिया। सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा लगता है कि साहिल पहले से ही हत्या के इरादे से आया था। साक्षी के पिता की शिकायत पर थाना शाहबाद डेयरी में साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली मर्डर सीसीटीवी- CM केजरीवाल ने किया ट्वीट

इस घटना पर CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

उधर, आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने कहा कि आरोपी साहिल को सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए 6 टीमें लगाई गईं थीं।

यह भी पढ़ें

बागेश्वर धाम की 'कथा' सुनकर बिहार की रुखासना बनी रुक्मणी, हिंदू धर्म अपनाकर लिए 7 फेरे, नदी में डुबकी लगाकर किया शुद्धिकरण

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोचिंग वाला Love: घर से भागे तो रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए, गर्लफ्रेंड बोली-ये नहीं, मैं इसे भागकर ले जा रही हूं