
नलबाड़ी. अकसर भारतीय शादियों की रीति-रस्म और रिवाज घंटों चलते हैं। यह कभी-कभार ऊबाऊ लगने लगते हैं, पर ऐसा भी नहीं होता कि इस दौरान कोई दूल्हा वहीं लेटकर सो जाए! लेकिन ऐसा हुआ। असम में एक दूल्हा शादी की रस्मों के दौरान ही वहीं पसरकर सो गया।
1. असम में हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की अजीब हरकतें देखने को मिलीं। रस्मों के दौरान दूल्हा प्रसेनजीत हलोई को जगाए रखने की तमाम कोशिशें बेकार साबित हुईं।
2. हुआ यूं कि प्रसेनजीत शादी के दौरान भी खूब नशा करके पहुंच गया था। दूल्हे को रस्मों के दौरान ही लुढ़कते देख दुल्हन को गुस्सा आ गया और यह शादी टूट गई।
3.यह घटना असम के नलबाड़ी जिले के बरखानजन इलाके में हुई। शादी में शामिल लोग दूल्हे और उसके बूढ़े पिता दोनों को इस तरह नशे में देख हैरान रह गए। दुल्हन के परिजनों के मुताबिक, दूल्हा और उसके पिता दोनों रस्मों को अंजाम देने की स्थिति में नहीं थे।
4.शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा बार-बार बहक रहा था और लड़खड़ा रहा था। दूल्हे और उसके पिता की हालत देखकर दुल्हन बुरी तरह आग बबूला हो गई। अंत में, उसने शादी कैंसल करने का फैसला किया गया।
5.इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में दूल्हे को अपने होश खोते हुए देखा जा सकता है, वह रस्मों के दौरान बैठने के दौरान खुद को संभाल नहीं पाता है।
6. दूल्हा स्पष्ट रूप से थका हुआ दिखता है और समारोह के दौरान एक रिश्तेदार की गोद में ही लेट जाता है।
7.दुल्हन के एक रिश्तेदार ने बताया, "न केवल दूल्हा बल्कि उसके पिता भी कार से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि दोनों ने बहुत पी रखी थी। इस स्थिति को देखते हुए दुल्हन ने खुद शादी न करने का फैसला किया।"
8.एक अन्य रिश्तेदार ने खुलासा किया, "शादी अच्छी चल रही थी। हमने सभी रस्में पूरी कीं। हमारे परिवार ने शादी को पूरा करने की पूरी कोशिश की। जब स्थिति बढ़ गई, तो लड़की ने शादी में नहीं बैठने का फैसला किया।
9.दुल्हन के एक परिजन ने बताया कि वर पक्ष के करीब 95 फीसदी लोग नशे में थे। हमने गांव बुरहा (एक असमिया गांव के नेता) से संपर्क किया और पुलिस को बुलाया।"
10.शादी की इस चौंकाने वाली घटना के कारण दुल्हन के पिता बहुत तनाव में आ गए और उन्हें डॉक्टर को दिखवाना पड़ा। दुल्हन के परिवार ने नलबाड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी और FIR दर्ज कराकर शादी के लिए मुआवजे की मांग की।
यह भी पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.