MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • कार में आग लगते ही 'भूतों' की तरह गायब हो गई पूरी फैमिली, 12 दिन बाद सामने आया फार्म हाउस का चौंकाने वाला रहस्य

कार में आग लगते ही 'भूतों' की तरह गायब हो गई पूरी फैमिली, 12 दिन बाद सामने आया फार्म हाउस का चौंकाने वाला रहस्य

छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र से लापता हुआ पखांजूर का सिकदार परिवार अपने ही फार्म हाउस में मिल गया है। लेकिन यह मामला एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि समीरन सिकदार और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 14 2023, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

कांकेर. छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र से लापता हुआ पखांजूर का सिकदार परिवार अपने ही फार्म हाउस में मिल गया है। लेकिन यह मामला एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि समीरन सिकदार और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हुआ यूं था कि 1 मार्च की सुबह चारामा के पूरी गांव में एक कार में आग लगने का मामला सामने आया था। इसमें बैठे कपल और उसके दो मासूम लापता हो गए थे। करीब 12 दिन पुलिस उन्हें खोजती रही, अब जाकर वे मिले हैं। उनका गायब होकर मिल जाना एक पहेली बना हुआ है। समीरन सिकदार(29) की मां आलूमति सिकदार लगातार उम्मीद लगाए बैठी थीं कि उनका बेटा, बहू जया (26) दोनों बच्चे दीप (9 ) और कृतिका (4) जल्द आ जाएंगे।

26
Image Credit : Asianet News

पुलिस के अनुसार, 1 मार्च की सुबह करीब साढ़े 6 बजे पिता को फोन करके समीरन बेटे और पत्नी के इलाज के लिए रायपुर रवाना होने की बात कहकर निकला था। रात में करीब 10 बजे इस फैमिली ने धमतरी से खाना खाकर वापस निकलने की बात कही थी। लेकिन बाद में संपर्क नहीं हुआ।

36
Image Credit : Asianet News

कहा गया कि वापस लौटते समय उनकी कार में आग लग गई। पहले कहा गया कि हादसे में चारों लोग जलकर मर गए, लेकिन उनकी लाशें नहीं मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। जगदलपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम को भी कार में किसी के जलने के कोई सबूत नहीं मिले थे।
 

46
Image Credit : Asianet News

मामला अजीब होने पर कांकेर के अलावा धमतरी और जगदलपुर की पुलिस टीमें भी CCTV खंगालते हुए जांच में जुट गईं। पुलिस को परिवार के धमतरी में एक होटल में रुकने के सबूत मिले थे। रायपुर के एक फोटो स्टूडियो में उनकी अंतिम लोकेशन मिली थी। स्टूडियो ने इन्होंने करीब 90 प्रिंट निकलवाए थे।

56
Image Credit : Asianet News

आखिरकार पुलिस जांच करते हुए उनके फार्म हाउस तक पहुंची। समीरन सिकदार, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे पखांजूर स्थित पीवी-42 में अपने ही फार्म हाउस से मिले हैं। 

यह भी पढ़ें-Murder Mystery-'सास' बन चुकी साली को दिल दे बैठा जीजा, पत्नी को नहर में धक्का देना चाहता था, लेकिन हाथ से छूट गई बेटी

66
Image Credit : Asianet News

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कारोबारी के ऊपर करीब 35 लाख रुपये का कर्ज है। आशंका है कि इसी से बचने उसने यह साजिश रची होगी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि कारोबारी ने 75 लाख की इंश्योरेंस पॉलिसी करा रखी थी। इंश्योरेंस पाने ही परिवार ने यह झूठी कहानी गढ़ी थी।

यह भी पढ़ें-6 साल के हर्ष के हत्यारों ने किया कॉल-लड़के की जिंदगी चाहिए, तो चार खोके तैयार रखो, 172 पेजों की चार्जशीट में 36 गवाहों ने बताई घटना

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Recommended image2
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव
Recommended image3
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image4
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
Recommended image5
अबुझमाड़ दौरा: सीएम विष्णु देव साय ने किया कुरुषनार बालक आश्रम का निरीक्षण, अतिरिक्त कक्ष को मंजूरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved