
अगरतला. त्रिपुरा में 22 साल की एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ चलती कार में कई घंटे तक गैंग रेप करने के मामले में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारिया हाथ लगी हैं। यह घटना 8 मई को हुई थी। हालांकि शिकायत 10 मई को सामने आते पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी गौतम शर्मा पीड़िता की बड़ी बहन का बॉयफ्रेंड है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नामों का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी गौतम शर्मा को पुलिस ने 10 मई की रात पश्चिमी त्रिपुरा जिले के महेशखोला इलाके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
अमतली और सदर के सब डिविजनल पुलिस आफिसर (SDPO) आशीष दासगुप्ता ने मीडिया से कहा-“पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा 10 मई की दोपहर FIR लिखवाई गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, तो आरोपी व्यक्ति का घर दास पारा इलाके में मिला।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की तलाशी ली तो कॉल रिकॉर्ड गायब थे। यह भी पता चला है कि गौतम पीड़िता की बड़ी बहन का बॉयफ्रेंड है। त्रिपुरा पुलिस के AIGP लॉ एंड ऑर्डर ने एक आफिसियल स्टेटमेंट में कहा कि “शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत FIR दर्ज की। और जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल गाड़ी और एक आरोपी के घर से 90 लाख रुपए जब्त किए हैं। साइंटिफिक तरीके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे है, ताकि आरोपियों को किसी भी संदेह का लाभ न मिले।
एडवोकेट विद्युत सूत्रधार ने कहा कि गौतम शर्मा को 11 मई को अदालत में पेश किया गया और 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उसे 15 मई को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
पीड़िता की आपबीती के अनुसार, आरोपी गौतम ने 8 मई को कॉलेज से घर लाने के बहाने 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा को कार में बिठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेहोशी की दवा खिलाकर रात 11.30 बजे तक गैंग रेप किया। उसके साथ मारपीट भी की गई।
9 मई की रात करीब 12.30 बजे एक सहेली ने पीड़िता के माता-पिता को फोन कर सूचना दी कि पीड़िता आमतली-खैरपुर बाईपास इलाके में लावारिस हालत में पड़ी है।
पीड़िता को प्रारंभिक उपचार के बाद जीबीपी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि अगरतला शहर के रामठाकुर कॉलेज के सामने से गौतम शर्मा उर्फ सरकार और उसके साथियों ने उसे उठा लिया था। इसके बाद ड्राइवर के साथ मिलकर उसे गोलियां खिलाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया।
यह भी पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.