- Home
- States
- Bihar
- बिहार की द केरला स्टोरी: Love Jihad का शिकार बनी लड़की आरोपी के घर के सामने धरने पर बैठी, इस्लाम कबूलने के बावजूद धोखा
बिहार की द केरला स्टोरी: Love Jihad का शिकार बनी लड़की आरोपी के घर के सामने धरने पर बैठी, इस्लाम कबूलने के बावजूद धोखा
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 'द केरला स्टोरी' से मिलती-जुलती चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। यहां Love Jihad की शिकार बनी एक युवती आरोपी के खिलाफ उसके घर के सामने धरने पर बैठ गई। मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गांव बेलवतिया का है।

पूर्वी चंपारण. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 'द केरला स्टोरी' से मिलती-जुलती चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। यहां Love Jihad की शिकार बनी एक युवती आरोपी के खिलाफ उसके घर के सामने धरने पर बैठ गई । मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गांव बेलवतिया का है। लड़की ने 4 साल पहले तालिफ रेजा से शादी की थी। आरोपी ने उसे इस्लाम कबूल करवाया और फिर उसे प्रताड़ित करने लगा। वो पीड़िता को दुबई में छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने जैसे-तैसे पासपोर्ट और किराए का इंतजाम किया और भारत लौटी।
पीड़िता प्रीति कुमारी यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली है। उसकी मुलाकात तालिफ से कोचिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय बाद तालिफ दुबई चला गया। फिर उसे प्रीति को भी दुबई बुला लिया। वहां धर्म परिवर्तन कराकर निकाह पढ़ा और फिर प्रीति को वहां छोड़कर अपने घर भाग आया।
प्रीति नोएडा सेक्टर-73 में किराए के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तालिफ ने उसे अपने प्यार में फांसा और फिर 2009 से लिव इन में रहने लगा। पढ़ाई के दौरान दोनों जॉब भी करते थे।
2018 में तालिफ दुबई चला गया। 2019 में उसने प्रीति को भी दुबई बुला लिया। निकाह के बाद प्रीति वहां ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी। कुछ समय के लिए वो इंडिया आई। जब अक्टूबर 2022 में दुबारा दुबई गई, ता वहां तालिफ नहीं मिला।
अपने साथ हुए धोखे के बाद प्रीति इंडिया लौटी और तालिफ के बिहार स्थित घर के सामने धरने पर बैठ गई। पंचायत मामले को सुलटाने में लगी है। आरोप है कि तालिफ दुबई से उसके सारे डॉक्यूमेंट, 5 लाख रुपए और जेवर लेकर भाग आया। हालांकि अभी यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।