उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के पास नदी में गिरा वाहन, 4 लोगों की गई जान

Published : Sep 15, 2023, 08:32 PM IST
car accident

सार

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे के पास कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो जाएगी। घटना में दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

उत्तरकाशी। जिले में गंगोत्री हाईवे पर बारिश के मौसम में अधिकतर वाहन दुर्घटनाएं सुनने में आती हैं। हाईवे के पास सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

गंगोत्री हाईवे के पास नदी में गिरा वाहन
बताया जा रहा है कि एक का शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे से होकर गुजर रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और कई फीट ऊंचाई से नदी में गिर गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

पढ़ें उत्तरकाशी हादसे में 7 की मौत: 100 मीटर खाई में लुढ़कर पेड़ से अटकी बस, अगर नीचे गिरती तो अंजाम भयानक होता

तीन लोगों की मौके पर मौत 
शुक्रवार की शाम गंगोत्री हाईवे के करीब वाहन नदी में गिरने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर एंबुलेंस पहुंचने तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। 

इसके अलावा तीन लोगों की सांसें चल रही थीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें उत्तरकाशी में बादल फटा: नदी में आए सैलाब में फंसी यात्रियों से भरी बस, रस्सी-JCB से लटके लोग

20 अगस्त को भी गई थी 7 जानें
उत्तरकाशी में बीते 20 अगस्त को भी बड़ा हादसा हो गया था। इस दौरान उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम से लौटते समय एक यात्री बस खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में 7 लोगों की जान चली गई थी। बस में कुल 35 लोग सवार थे जिनमें बुजुर्ग महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल थे। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?