झारखंड में हादसा, गिरिडीह में अरगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, 5.5 करोड़ है लागत

Published : Jun 30, 2024, 01:51 PM ISTUpdated : Jun 30, 2024, 02:52 PM IST
Jharkhand .jpg

सार

झारखंड में गिरिडीह में देवरी इलाके में अरगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक गिर गया है। मामला गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है। फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला व कारीपहरी गांव के बीच इस पुल का निर्माण किया जा रहा था।  

झारखंड। बिहार के बाद अब झारखंड में भी एक पुल धराशायी हो गया है। प्रदेश के गिरिडीह में अरगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ये पुल रविवार को अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। जानकारी पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल का पिलर धंसने से पुल धराशायी हो गया है। 

देवरी प्रखंड में पिलर धंसने से हादसा
दो दिन से लगातार प्रदेश में बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि बारिश में पिलर धंसने के कारण अचानक गार्डर टूट गया और निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया। पुल का निर्माण फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क पर कारीपहरी गांव में अरगा नदी पर बनाया जा रहा था। शनिवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद ही नदी का जलस्तर भी बढ़ गया था। इस कारण नदी के तेज बहाव के कारण निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया। एक दूसरा पिलर भी टेढ़ा हो गया है।

पढ़ें  बिहार में नहीं थम रहा पुलों के गिरने का सिलसिला, अररिया-सीवान के बाद मोतिहारी में गिरा निर्माणाधिन ब्रिज, जानें 2 सालों में कितने हुए हादसे?

तेज आवाज पर बाहर निकले लोग
स्थानीय लोगों की माने तो पुल के गिरने की आवाज इतनी तेज आई कि आसपास के लोग घरों से निकल आए थे। गार्डर के साथ पुल का एक हिस्सा गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल का आरोप
स्थानीय लोगों पुल गिरने पर प्रशासन और निर्माण कंपनी पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि सरकार इस धांधली को रोक क्यों नहीं पा रही है। बिहार में भी अभी पुल धराशायी हुए थे।

बिहार में भी गिरे थे पुल
झारखंड से पहले बिहार में भी पुल गिरने के कई हादसे हुए थे। 11 दिनों के भीतर ही एक के बाद एक 5 पुल धराशायी हो गए थे। गनीमत रही थी कि पुल गिरने के हादसों में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर