CUJ कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला!

Published : Dec 07, 2024, 01:53 PM IST
Agra Hotel owner son abducted and rape

सार

रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएड छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप चार छात्रों पर लगा है। छात्रा ने ईमेल के जरिए प्रशासन से शिकायत की है, जिसके बाद जांच कमेटी गठित की गई है।

रांची न्यूज : रांची के ब्रांबे स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएड छात्रा से उसी विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया है। छात्रा ने खुद यह आरोप लगाया है। छात्रा ने ईमेल के जरिए सीयूजे प्रशासन से शिकायत की है। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चार छात्रों ने कैंपस के बाहर उस पर हमला किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत मिलते ही सीयूजे प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत

शिकायत के बाद सीयूजे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। चार सदस्यीय कमेटी में डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. निर्मली बरदोई और राम किशोर सिंह शामिल हैं। सीयूजे प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी से दो दिनों में रिपोर्ट मांगी है। छात्रा की शिकायत पर कांके थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी छात्र निलंबित

शिकायत मिलने के बाद आरोपी छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है, लेकिन पीड़िता के समर्थन में अन्य छात्राओं ने छात्रा को निष्कासित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि, आज कुछ छात्राओं ने कॉलेज परिसर में आरोपी छात्रों के समर्थन में नारेबाजी भी की और जब मामला देखने के बाद प्रशासन वहां पहुंचा तो उचित जांच कार्रवाई की बात कहकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

छात्राएं सीयूजे परिसर में सुरक्षित नहीं

जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि हम सभी छात्राएं सीयूजे परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। छात्राओं ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाया जाए।

ये भी पढ़ें

झारखंड में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, हेमंत सोरेन ने अपने पास रखा ये विभाग

अफ्रीका में फंसे झारखंड के 47 मजदूर, वतन वापसी की लगा रहे गुहार

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल