कैमरून में फंसे 47 झारखंडी मजदूरों ने 4 महीने से वेतन न मिलने और खाने के संकट के कारण भारत सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई है।

रांची न्यूज: अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के 47 मजदूर फंसे हुए हैं। ये लोग वहां एक कंपनी में काम करने गए थे। इन्हें पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। इनके सामने खाने का भी संकट है। इनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफ्रीका में फंसे 47 मजदूर

अफ्रीका में फंसे 47 मजदूरों में गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के मजदूर शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी मजदूर नजर आ रहे हैं। ये लोग भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं और घर वापसी की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर सनी शरद ने एक्स पर झारखंड के मजदूरों का वीडियो अपलोड किया है।

सीएम को दी गई जानकारी

झारखंड में रह रहे मजदूरों की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी गई है। इस वीडियो में सीएम हेमंत को भी टैग किया गया है। उन्होंने झारखंड सीएमओ से भी मदद की अपील की है। सभी मजदूर मदद का इंतजार कर रहे हैं। इनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ये लोग अपने देश लौटना चाहते हैं। इसलिए वे भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मजदूरों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें

झारखंड में नई सरकार: दो महिला मंत्रियों का उदय, जानिए कौन?

Jharkhand Cabinet: JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से 1 मंत्री ने पद की ली शपथ