बैद्यनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, देखें वीडियो

Published : Feb 03, 2024, 05:18 PM IST
Rahul Gandhi

सार

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत झारखंड पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

रांची. राहुल गांधी शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में रंगे नजर आए। उन्होंने गुलाबी रंग की धोती पहनी और बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पंडितों ने मंत्रौच्चारण कर पूजा अर्चना भी कराई। इस दौरान उन्होंने देश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। उनकी इस यात्रा के दौरान सभा भी हुई। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर रोजगार को लेकर निशाना साधा।

 

 

आदिवासियों को लड़ाती है भाजपा

राहुल गांधी ने सभा के दौरान बोलते हुए कहा कि देश में दलितों के खिलाफ पिछड़ों के खिलाफ काम हो रहा है। भाजपा आदिवासियों को गैर आदिवासियों से लड़ाने का काम कर रही है। वे बोले यहां जाति जनगणना होनी चाहिए।

 

 

अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा शुरू

राहुल गांधी का कहना ​है कि उनकी ये यात्रा अन्याय के खिलाफ शुरू की गई है। वे देश में न्याय चाहते हैं। उनका कहना है कि पहले भारत जोड़ो यात्रा नफरत मिटाने के लिए निकाली गई थी। हमने मोहब्बत की दुकान खोली थी। ताकि देश से नफरत को मिटाई जा सके। इसके बाद हमने अब न्याय की यात्रा शुरू की है। ताकि देश में विभिन्न प्रकार से जनता के साथ हो रहे अन्याय को दूर किया जा सके।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर