झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी, और गीता कोडा समेत कई बड़े नाम शामिल।
Jharkhand BJP released first list: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 66 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सराइकेला से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी धंवर से चुनाव लड़ेंगे तो गीता बालमुचु चाइबासा से प्रत्याशी बनायी गई हैं। पूर्व सीएम मधु कोडा की पत्नी गीता कोडा को जगन्नाथपुर से प्रत्याशी बनाया गया है तो मीरा मुंडा को पोटका से मैदान में उतारा गया है। जामतारा से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।