झारखंड चुनाव: INDIA ब्लॉक की सीट शेयरिंग फाइनल, क्या फिर लहराएगा सोरेन का परचम?

Published : Oct 19, 2024, 05:20 PM IST
Jharkhand election jmm Hemant Soren wife kalpana photo viral

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने हेमंत सोरेन को चेहरा बनाया है। कांग्रेस-JMM 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि राजद-वामदलों को 11 सीटें मिलेंगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में इंडिया गठबंधन का चेहरा झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। INDIA गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की शेयरिंग भी कर ली है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो 11 सीटों को राजद-वामपंथी दलों के लिए छोड़ने का ऐलान किया है। राज्य में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। 23 नवम्बर को नतीजे आएंगे।

  • झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 13 नवम्बर को तो दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवम्बर को होगी। 23 नवम्बर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
  • INDIA गठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव में जाने का फैसला किया है।
  • कांग्रेस-जेएमएम ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने और अपने सहयोगी दूसरे दलों राजद, वामपंथी दलों आदि के लिए 11 सीटें देने का फैसला किया है। शनिवार को सीट शेयरिंग पर सहमति बनी। राज्य में कुल 81 सीटें हैं।
  • बीते विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों व कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। राजद ने पिछली बार 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार दोनों के बीच कितनी-कितनी सीटें बंटेगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
  • INDIA गठबंधन ने हेमंत सोरेन को राज्य में चेहरा बनाने का निर्णय लिया है।
  • INDIA गठबंधन में इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमएमसी) भी शामिल हैं। बगोदर सीट सीपीआई (माले) और निरसा सीट एमएमसी कोटा में जाएगी।
  • एनडीए ने भी शुक्रवार 18 अक्टूबर को सीटों का बंटवारा किया था। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 10, जनता दल (यूनाइटेड) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) चतरा की एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ेगी।
  • 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 81 सीटों में से 30 सीटें जीती थी। कांग्रेस 16 सीटों पर विजय प्राप्त की थी जबकि राजद का एक विधायक जीता था। जबकि भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी और आजसू ने अकेले अपने दम पर दो सीटों पर विजय पायी।

यह भी पढ़ें:

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: 2 चरणों में होंगे चुनाव, 23 को आएंगे नतीजे

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?