झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा मतदान। 23 नवंबर को आएंगे नतीजे।

रांची। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Elections) के तारीखों का ऐलान कर दिया। यहां दो चरणों में चुनाव होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। इनमें से 44 सामान्य हैं। ST के लिए 28 और SC के लिए 9 सीटें आरक्षित हैं। पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 सीटों पर चुनाव होगा।

13 और 20 नवंबर को होगा झारखंड में मतदान

पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होगा वहां उम्मीदवार 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर तक प्रत्यासी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरे चरण वाले सीटों पर 22 से 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 30 अक्टूबर को नामांकन की जांच की आखिरी तारीख है। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा।

Scroll to load tweet…

झारखंड में बनाए जाएंगे 29,562 मतदान केंद्र

विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में 20,281 जगहों पर 29,562 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में 5042 और ग्रामीण क्षेत्र में 24,520 मतदान केंद्र होंगे। एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 881 है। 1271 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा। 139 केंद्र पर युवाओं द्वारा मतदान कराया जाएगा।

Scroll to load tweet…

झारखंड के 2.6 करोड़ मतदाता लेंगे चुनाव में हिस्सा

विधानसभा चुनाव में झारखंड के 2.6 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। इनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला हैं। 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। 20-29 साल के वोटरों की संख्या 66.84 लाख है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 288 सीटों पर 20 को होगा मतदान, 23 को आएगा रिजल्ट