सांसद जयंत सिन्हा ने नहीं किया चुनाव प्रचार, वोट तक नहीं डाला, भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Published : May 21, 2024, 11:20 AM ISTUpdated : May 21, 2024, 11:21 AM IST
MP Jayant Sinha

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया था। संगठन के काम में भी रुची नहीं ले रहे थे। यहां तक कि उन्होंने अपना वोट तक नहीं डाला। 

रांची। भाजपा ने अपने सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वह झारखंड के हजारीबाग से सांसद हैं। हजारीबाग में पांचवें चरण में सोमवार को मतदान हुआ। जयंत सिन्हा अपना वोट डालने तक नहीं गए।

भाजपा ने हजारीबाग में जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद जयंत सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया। उन्होंने संगठन के काम में भी रुची नहीं दिखाई। भाजपा ने नोटिस जारी कर जयंत सिन्हा से पूछा है कि आपने चुनाव प्रचार क्यों नहीं किया। जयंत सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं।

बीजेपी के झारखंड महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा, "आपने अपना वोट डालना भी उचित नहीं समझा। आपके इस व्यवहार से पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है।" जयंत सिन्हा को दो दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में शामिल हुए थे जयंत सिन्हा के बेटे आशीष सिन्हा

बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के बरही में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एक चुनावी रैली में जयंत सिन्हा के बेटे आशीष सिन्हा शामिल हुए थे। इस रैली में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। रैली के दौरान आशीष सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के प्रति अपना समर्थन जताया था।

जयंत सिन्हा ने कहा था नहीं लड़ना चाहता लोकसभा चुनाव

मार्च में जयंत सिन्हा ने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से उन्हें चुनावी राजनीति से मुक्त करने का अनुरोध किया था। जयंत सिन्हा और उनके पिता यशवंत सिन्हा 1998 से 26 वर्षों से अधिक समय तक हजारीबाग का प्रतिनिधित्व किया है।

यह भी पढ़ें- संबित पात्रा की फिसली जुबान, बताया भगवान जगन्नाथ को PM मोदी का भक्त और फिर मांगी माफी, पश्चाताप के लिए 3 दिन रखेंगे उपवास

X पर एक पोस्ट में सिन्हा ने कहा था कि वह भारत और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे। दूसरी ओर भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- बिहार: सारण में चुनाव के बाद हिंसा में एक की मौत, दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: गुरुवार को रांची का मौसम कैसा रहेगा? ठंड, कोहरा और हवा का पूरा अपडेट पढ़ें
Ranchi Weather Today: रांची में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड, IMD का येलो अलर्ट, स्कूल बंद