Jharkhand Cabinet: JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से 1 मंत्री ने पद की ली शपथ

Published : Dec 05, 2024, 05:49 PM ISTUpdated : Dec 05, 2024, 05:50 PM IST
jharkhand cabinet

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट का विस्तार किया। JMM, कांग्रेस और RJD के विधायकों ने शपथ ली।

रांची न्यूज: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को 11 मंत्रियों के साथ अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से एक को श्री सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

JMM से 6 विधायक बनें मंत्री

झामुमो कोटे से, छह विधायकों ने अशोक उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली, जिसमें चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन शामिल हैं।

कांग्रेस से 4 विधायक बनें मंत्री

कांग्रेस कोटे से महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, छत्रपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की अब मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

RJD से 1 विधायक ने बनें मंत्री

चार सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को अपने कोटे में एक मंत्री पद मिला है। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे संजय प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमित मंडल को हराकर विधायक बने हैं।

ये भी पढ़ें

हेमंत सरकार में कौन बने मंत्री? झारखंड कैबिनेट की पूरी लिस्ट

कैबिनेट विस्तार से पहले हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल