झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, 5 दिसंबर को 11 मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ग्रहण की।

रांची न्यूज: झारखंड कैबिनेट मंत्रियों की 2024 सूची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अकेले शपथ ली थी। जिसके बाद आज 5 दिसंबर को हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित समारोह में 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही। मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले जेएमएम के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जेएमएम के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्टीफन मरांडी को बधाई दी। स्टीफन मरांडी के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ लेने के बाद जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी कोटे से सरकार में शामिल विधायकों ने मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।

कौन लेंगे शपथ

मरांडी के शपथ लेने के बाद कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले मंत्रियों में कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की, झामुमो से दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार शामिल हैं। राजद से संजय प्रसाद यादव मंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें

कैबिनेट विस्तार से पहले हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

असमंजस में सरकार: हेमंत सोरेन के सामने कैबिनेट की चुनौती...जानें क्यों?