झारखंड में माओवादियों से मुठभेड़, 4 को मार गिराया, एरिया कमांडर सहित महिला माओवादी को दबोचा

Published : Jun 17, 2024, 10:03 AM ISTUpdated : Jun 17, 2024, 10:15 AM IST
Maoists

सार

झारखंड में पुलिस और माओवादी के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार माओवादी को ढेर कर दिया है। वहीं दो माओवादी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना सोमवार अलसुबह की बताई जा रही है।

चाईबासा. झारखंड के चाईबासा क्षेत्र में सोमवार अलसुबह पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने चार माओवादी को मार गिराया। इसी के साथ पुलिस ने दो नक्सलियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए न​क्सलियों में एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है।

लीपुंगा क्षेत्र में हुई घटना

जानकारी के अनुसार सोमवार को गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लीपुंगा में सुरक्षाबल और माओवादी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला सहित चार माओवादी मारे गए हैं। इसी के साथ एक महिला माओवादी सहित एक एरिया कमांडर को भी सुरक्षाबल ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये माओवादी मारे गए

मारे गए माओवादियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला माओवादी है। इस मामले में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मुठभेड़ में चार मारे गए नक्सली में 10 लाख का इनामी जॉनल कमांडर सिंगराय उर्फ मनोज, 5 लाख का इनामी सब्जॉनल कमांडर कांडे होनाहगा, 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम,महिला नक्सली जंगा पूर्ति उर्फ मेरला मारे गए हैं। इसी के साथ टाइगर उर्फ पांडु हांसदा एवं बातरी देवगम को गिरफ्तार किया गया है।

17 लाख के ईनामी माओवादी ढेर

पुलिस और माओवादी के बीच हुई मुठभेड़ में करीब 17 लाख रुपए के तीन ईनामी सहित चार माओवादी ढेर हुए हैं। इसमें से एक पर 10 लाख, एक पर 5 लाख और एक पर 2 लाख रुपए का ईनाम था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी