थाईलैंड और बांग्लादेश की लड़कियों का रेस्क्यू, देह व्यापार के लिए जबरन धकेल रहे विदेशी लड़कियां

Published : Jun 06, 2024, 04:10 PM IST
thailand

सार

विदेशी लड़कियों के माध्यम से मोटी कमाई करने के चक्कर में कुछ लोग लड़कियों की तस्करी भी करने लगे हैं। वे जबरन विदेशी लड़कियों को लाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के यहां छापा मारा है।

रांची. झारखंड के रांची में इन दिनों विदेशी लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। कुछ यहां नौकरी की तलाश में आती है। लेकिन उन्हें नौकरी के नाम पर जबरन इस धंधे में डाल दिया जाता है। वहीं कुछ लड़कियों को जबरन लोभ लालच देकर यहां लाया जाता है। जिन्हें बंदी बनाकर धंधा करवाते हैं। ऐसे ही केस में पुलिस ने बांग्लादेश से लाई गई लड़कियों का रेस्क्यू किया है।

पहले थाईलैंड अब बांग्लादेशी की लड़कियों का रेस्क्यू

पुलिस ने हालही रांची के एक स्पा सेंटर से थाईलैंड की लड़कियों का रेस्क्यू किया था। अब एक होटल से बांग्लादेश की 3 लड़कियों का रेस्क्यू किया है। इन लड़कियों से देह व्यापार करवाकर मोटी कमाई के चक्कर में लाया गया था। रांची में जिस्मफरोशी का धंधा जमकर फल फूल रहा है। ऐसे में मोटी कमाई करने के चक्कर में विदेशी लड़कियां लाई जा रही हैं।

दलालों की गिरफ्त में लड़कियां

विदेशी लड़कियों को लाने का काम दलाल कर रहे हैं। इनके तार विदेश तक जुड़े हैं। वहां से विदेशी लड़कियों को नौकरी व अन्य लालच देकर यहां लाया जाता है। इसके बाद जब वे यहां आ जाती है तो उनसे धंधा करवाया जाता है। क्योंकि वे चाहकर भी अपनी मर्जी से यहां से नहीं जा सकती हैं। ऐसे ही रांची के बरियातू में एक होटल में बांग्लादेश की लड़कियां लाई गई थी। उन्हें दलालों ने एक कमरे में बंद करके रखा था। इन लड़कियों में एक लड़की पश्चिम बंगाल की भी थी। इन्हें बंद करके देह व्यापार के लिए राजी किया जा रहा था। तभी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड मारकर तीनों लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में फंसने से पहले बचा लिया।

फर्जी तरीके से बार्डर क्रास कर लाई लड़कियां

रेस्क्यू की गई बांग्लादेश की लड़कियों ने बताया कि उन्हें फर्जी तरीके से लाया गया। उन्हें कांटे वाले तारों में से निकालकर बार्डर पार कराई गई। तब जाकर वे इंडिया आई हैं। क्योंकि उनके पास कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं है। इस कारण उन्हें फर्जी तरीके से लाया गया। ताकि वे वापस भी खुद की मर्जी से नहीं जा सकें।

यह भी पढ़ें : खुदाई करते ही यूपी में निकला खजाना, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़

रांची बना देह व्यापार का अड्डा

आपको बतादें कि रांची अब देह व्यापार का अड्डा बनता जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो रात होते ही ग्रहाकों की लाइन लग जाती है। ऐसे में आमजन इन जगहों पर आने से भी बचते हैं। जैसे ही यहां किसी होटल पर पुलिस की रेड पड़ती है। दूसरी होटल और स्पा सेंटर से लड़कियां गायब कर दी जाती है। फिर कुछ दिन बाद देह व्यापार फिर से शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें : हिंदू लड़की का मुस्लिम के साथ विवाह वैद्य नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर