सीमा हैदर जैसी एक और Love Story, प्रेमी से मिलने पोलैंड से चली आई प्रेमिका, घर में 2 AC और टीवी लगवा दिए

Published : Jul 19, 2023, 11:38 AM ISTUpdated : Jul 22, 2023, 02:23 PM IST
 Jharkhand Ajab Prem Ki Ghazab Kahani

सार

भारत में विदेशी प्रेमिका की एंट्री की एक और कहानी सुर्खियों में हैं। इस प्रेम कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। हालांकि इस लव स्टोरी में पाकिस्तानी सीमा हैदर जैसा फिलहाल संदिग्ध नहीं है, मगर मामला मिलता-जुलता ही है। 

हजारीबाग. भारत में विदेशी प्रेमिका की एंट्री की एक और कहानी सुर्खियों में हैं। इस प्रेम कहानी की शुरुआत इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। हालांकि इस लव स्टोरी में पाकिस्तानी सीमा हैदर जैसा फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं है, मगर मामला मिलता-जुलता ही है।

झारखंड की दिलचस्प लव स्टोरी, हजारीबाग के प्रेमी से मिलने पहुंची पोलैंड की प्रेमिका

पोलैंड की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने हजारीबाग जिले के कटकमसांडी ब्लॉक स्थित खुटरा गांव पहुंची। बताया जाता है कि गुलाब बारबरा पोलाक की फ्रेंडशिप इंस्टाग्राम के जरिये 2021 में सादाब मलिक से हुई थी। दोनों लगातार चैट करते रहे। अब दोनों एक-दूसरे से प्यार करने की बात कह रहे हैं। 49 साल की गुलाब अपने प्रेमी 35 वर्षीय सादाब से मिलने सालों से तड़प रही थी। उसने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया था। लंबी प्रॉसेस से गुजरने के बाद उसे वीजा मिला है। वीजा मिलते ही गुलाब भारत पहुंची।

झारखंड की लव स्टोरी: विदेशी प्रेमिका और मुस्लिम प्रेमी

हालांकि गुलाब को भारत का मौसम परेशान कर रहा है। यहां वो गर्मी से बहुत व्याकुल है। उसने प्रेमी के घर पर दो एसी लगवाए हैं, ताकि गर्मी से निजात मिल सके। साथ ही कलर टीवी भी लगवा दी है। गुलाब भारत को एक अच्छा और सुंदर देश मानती हैं। गुलाब मुस्कराते हुए मीडिया से कहते सुनी गईं कि वे सादाब के बिना नहीं रह सकती हैं। हालांकि भीड़ को देखकर गुलाब शर्मा जाती हैं।

झारखंड की अजब प्रेम की गजब कहानी

गुलाब अपने प्रेमी के साथ घर के कामकाज में भी हाथ बंटाने लगी हैं। वे गायों की देखभाल कर रही हैं। गोबर उठा रही हैं। हालांकि मामला पुलिस तक भी पहुंचा, तो जांच की गई। हजारीबाग मुख्यालय से डीएसपी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मोहम्मद सादाब मल्लिक के घर पहुंचे और गुलाब से पूछताछ की। जांच में बताया गया कि गुलाब टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हैं। हालांकि गुलाब चाहती सादाब का अपने साथ ले जान की इच्छा रखती हैं। सादाब डांसर है।

यह भी पढ़ें

क्या 5200 KM सिर्फ प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर या राज़ कुछ और है?

सीमा हैदर की Love Story भारत के खिलाफ साजिश तो नहीं, PUBG से फंसाए थे दिल्ली के कई लड़के

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?