झारखंड 18 घंटे से अधिक समय से सरकार विहीन, नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन को राज्यपाल से मिलने का नहीं दिया समय

Published : Feb 01, 2024, 04:52 PM ISTUpdated : Feb 02, 2024, 12:02 AM IST
champai soren

सार

विधायक दल ने सीनियर लीडर चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया, समर्थन पत्र भी इस्तीफा के पहले गवर्नर तक पहुंचा दिया लेकिन सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर अभी तक समय नहीं दे सके हैं।

Jharkhand Political crisis: झारखंड में 18 घंटे से अधिक समय पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप चुके हैं। ईडी हेमंत सोरेन को अरेस्ट कर चुकी है। उधर, विधायक दल ने सीनियर लीडर चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया, समर्थन पत्र भी इस्तीफा के पहले गवर्नर तक पहुंचा दिया लेकिन सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गवर्नर अभी तक समय नहीं दे सके हैं। सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इंतजार कर रहे चंपई सोरेन ने गवर्नर सीपी राधाकृष्णनन को SOS मैसेज भेज कर गुहार लगाए हैं कि कृपया राज्य में सरकार बनाने के लिए आवश्यक आदेश दें। हालांकि, राजभवन सूत्रों ने बताया है कि शाम साढ़े पांच बजे गवर्नर नेताओं से मिलने को राजी हुए हैं।

ईडी ने किया था सोरेन को अरेस्ट

बुधवार को ईडी ने हेमंत सोरेन को अरेस्ट किया था। राज्य में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार के एक मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा पहले ही हो जाने के बाद सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के बाद चंपई सोरेन को बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल का नेता चुना गया था।

राज्यपाल को लिखा चंपई सोरेन ने लेटर

सरकार बनाने के लिए बुलाए जाने में देरी होने पर चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लेटर लिखा है। झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद के 47 विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित समर्थन पत्र राज्यपाल को बुधवार को सौंपा था। झारखंड में 47 विधायकों का समर्थन चंपई सोरेन को है जोकि बहुमत के निशान से काफी अधिक है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा कि सभी विधायक उनके साथ राजभवन गए थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा: सर, फिलहाल पिछले 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार नहीं है। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते हम, विधायक और राज्य की जनता आपसे उम्मीद करती है कि आप जल्द ही सरकार बनाने के लिए कदम उठाएंगे। एक लोकप्रिय सरकार की और राज्य को भ्रम से बाहर निकालें।

यह भी पढ़ें:

चेन्नई में तीन स्कूली छात्रों का यौन उत्पीड़न, जीसीसी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट
JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट