झारखंड पुलिस ने मोस्ट वांटेड मयंक सिंह को किया गिरफ्तार, दुबई में छुपा था

Published : Dec 12, 2024, 06:19 PM IST
mayank singh

सार

अजरबैजान में गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का सदस्य मयंक सिंह गिरफ्तार। जल्द ही भारत लाया जाएगा। दुबई में छिपे प्रिंस खान की भी गिरफ्तारी जल्द।

रांची न्यूज: विदेश से अपने गिरोह का संचालन कर रहे झारखंड के अपराधियों की अब खैर नहीं। झारखंड पुलिस अब विदेश में रह रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल हो रही है। गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का सबसे शातिर अपराधी मयंक सिंह उर्फ ​​सुनील मीना अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है। उसे जल्द ही भारत और फिर झारखंड लाया जाएगा।

प्रिंस खान की गिरफ्तारी की तैयारी

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही दुबई से गिरोह का संचालन कर रहे मोस्ट वांटेड अपराधी प्रिंस खान को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि एटीएस ने कड़ी मेहनत के बाद मयंक सिंह का पता लगा लिया है। वह विदेशी नंबरों से लोगों को धमका रहा था।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर मयंक को किया गया गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और उसी के तहत मयंक सिंह को अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति की जरूरत है और वह प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।

विदेश भाग जाने पर भी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

डीजीपी ने कहा कि अपराधी को पकड़ना प्राथमिकता है। लेकिन उससे भी ज्यादा यह संदेश देना जरूरी है कि अगर आप विदेश में रहकर भी अपराध करते हैं तो आपको बख्शा नहीं जाएगा। जिस तरह से प्रिंस खान दुबई में रहकर अपराध कर रहा है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। झारखंड पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

मयंक सिंह की गिरफ्तारी से दो तरह की सफलता

मयंक सिंह उर्फ ​​सुनील सिंह मीना की गिरफ्तारी से झारखंड पुलिस ने यह संदेश भी दिया है कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी ने कहा कि मयंक सिंह की गिरफ्तारी से दो तरह की सफलता मिली है। एक तरफ अपराधी पकड़ा गया और दूसरी तरफ यह संदेश गया कि कोई भी अपराधी कहीं भी छिप जाए। उसे जरूर गिरफ्तार किया जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई समेत कई अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई समेत उत्तर भारत के बड़े अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। विदेश में बैठकर लोगों को डराने-धमकाने और अपराध करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरे देश में अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत मयंक सिंह को अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें-

झारखंड विधानसभा में CGL एग्जाम विवाद में आखिर क्यों उठी CBI जांच की मांग? जानें

Hemant Sarkar: मंत्रियों के नए आलीशान बंगले, खरमास के बाद गृह प्रवेश!

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?