'भैया' के खाते में जा रहा था मईयां सम्मान योजना का पैसा, फिर...

Published : Jan 19, 2025, 12:49 PM IST
paisa

सार

बोकारो में लखी देवी का मैया सम्मान योजना का 6500 रुपये 4 महीने से कैलाश महतो के खाते में जा रहा है। बैंक ऑफ इंडिया की गलती से हुआ यह मामला, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं।

बोकारो न्यूज: जिले के खैराचातर में लखी देवी के मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का पैसा गलत खाते में जा रहा है। पिछले 4 महीने से पांच किस्तों की राशि कुल 6500 रुपये कैलाश महतो के खाते में जा रही है। इस मामले का खुलासा समाजसेवी कुमार गौरव ने किया। बैंक ऑफ इंडिया ने खुलासा किया कि पैसा लखी देवी के खाते की जगह कैलाश महतो के खाते में जा रहा है। लखी देवी ने पंचायत और आंगनबाड़ी में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पैसा गलत खाते में चला गया

मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। खैराचातर निवासी लखी देवी, जिनके पति का नाम विकास हजाम है, को पिछले चार महीने से योजना का पैसा नहीं मिल रहा था। जब समाजसेवी कुमार गौरव को इस समस्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि लाखी देवी का पैसा किसी और के खाते में जा रहा था।

किसी और के खाते में जा रहा पैसा

लखी देवी का बैंक ऑफ इंडिया में खाता नंबर 488310510001965 है। लेकिन योजना का पैसा मुदुल सुदी निवासी कैलाश महतो के खाते में जा रहा था। कैलाश महतो का खाता नंबर 488310510001695 है। दोनों खातों के नंबर में थोड़ा अंतर है, जिसके कारण यह गलती हुई। लखी देवी ने बताया कि उन्होंने पंचायत और आंगनबाड़ी में इसकी शिकायत की थी। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। चार महीने तक 1300 रुपये प्रति किस्त के हिसाब से कुल 6500 रुपये कैलाश महतो के खाते में चले गए।

ये भी पढ़ें- पति के साथ अस्पताल आई महिला से सिपाही ने किया दुष्कर्म, ऐसे दिया घटना को अंजाम

अधिकारियों की लापरवाही

इस मामले में खैराचातर पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि उन्हें आज शिकायत मिली है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। देखना यह है कि लखी देवी को उनका पैसा कब वापस मिलता है। ध्यान रहे कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को इसी योजना के कारण महिलाओं का समर्थन मिला था। झारखंड में फिर से उनकी सरकार बनी, उस योजना में इस तरह की अनियमितता होना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Minister Death: सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन ने बढ़ाई सरकार की चिंता, अब किसे मिलेगी इन विभागों की जिम्मेदारी?
Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट