पति के साथ अस्पताल आई महिला से सिपाही ने किया दुष्कर्म, ऐसे दिया घटना को अंजाम

Published : Jan 18, 2025, 12:21 PM IST
70-Year-Old Woman Rape

सार

रांची के रिम्स अस्पताल में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी एक सैप जवान है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता अपने पति के साथ इलाज के लिए अस्पताल आई थी।

रांची न्यूज: झारखंड के रिम्स अस्पताल में एक महिला से दुष्कर्म किया गया है। इसका आरोप सैप जवान पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हुई। पीड़िता अपने पति के साथ इलाज कराने अस्पताल आई थी। यह घटना बेहद शर्मनाक है। रिम्स अस्पताल में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सैप जवान है। यह अस्पताल झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है।

सिपाही पर अटेंडेंट से दुष्कर्म का आरोप

बरियातू थाना क्षेत्र स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक महिला से दुष्कर्म किया गया है। चतरा की रहने वाली महिला अपने पति के साथ दवा लेने रिम्स आई थी। देर रात होने के कारण पति-पत्नी रिम्स परिसर में ही रुके रहे। लेकिन गुरुवार की देर रात एक सैप जवान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन का डांस सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video

आरोपी सैप जवान को भेजा गया जेल

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला के पति ने बरियातू थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद बरियातू थाने ने आरोपी जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी जवान को भी जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, 10वीं की छात्राओं से उतरवाई शर्ट, ऐसे ही भेजा घर

महिला अपने पति के साथ रिम्स आई थी

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ इलाज के बाद दवा लेने रिम्स आई थी। लेकिन देर रात होने के बाद पति-पत्नी दोनों रिम्स परिसर में ही सो गए। इस दौरान सैप जवान ने महिला को बहला-फुसलाकर उसका फायदा उठाया। सैप जवान संतोष कुमार बारला महिला को रिम्स की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 17 August 2026: बिहार-झारखंड में झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके जिले का मौसम
Jharkhand Protest: आज सोरेन-राहुल के पुतले जलेंगे! 20 अगस्त को CM आवास पर क्या होने वाला है?