झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए साल के जश्न में नागपुरी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने उन्हें असली सीएम समझकर उनके साथ डांस भी किया।

रांची न्यूज: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल ने नए साल के जश्न में धमाल मचा दिया। नागपुरी गानों पर डांस करने वाले इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कद-काठी, हेयरस्टाइल और कपड़ों में बिल्कुल सीएम सोरेन जैसा दिखने वाला यह शख्स लोगों को असली मुख्यमंत्री जैसा लगा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और लोग इस हमशक्ल के बारे में जानने को उत्सुक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, नए साल के जश्न के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्कुल सीएम हेमंत सोरेन जैसा दिखने वाला एक शख्स नागपुरी धुनों पर झूमता नजर आ रहा है। यह शख्स बिल्कुल सीएम सोरेन जैसा दिख रहा था। उसने वैसी ही शर्ट और पैंट पहनी थी, जैसी सीएम अक्सर पहनते हैं। उसके बाल भी बिल्कुल सीएम जैसे थे। यहां तक ​​कि उसका डांस करने का तरीका भी सीएम सोरेन जैसा ही था। इस वजह से कई लोगों ने उसे असली मुख्यमंत्री समझ लिया और उसके साथ डांस करने लगे।

Scroll to load tweet…

सीएम सोरेन नहीं...हमशक्ल

जब लोगों ने उन्हें ध्यान से देखा तब समझ आया कि कि यह सीएम सोरेन नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है। इस हमशक्ल ने सीएम सोरेन की तरह कपड़े पहने हुए थे और उनके जैसे ही बाल बनाए हुए थे। उसके हाव-भाव भी सीएम जैसे ही थे। वीडियो में वह लोगों के साथ मस्ती में डांस कर रहा था। उसे देखकर कई लोग भ्रमित हो गए और उसे असली मुख्यमंत्री समझ लिया।

यूजर्स लेने लगे मजे

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि यह मिशो से ऑर्डर किया गया हेमंत सोरेन है। दूसरे यूजर्स ने भी लिखा कि वे भी थोड़ी देर के लिए धोखा खा गए। नए साल की पार्टी में डांस कर रहा यह शख्स सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

इस घटना से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह हमशक्ल जानबूझकर पार्टी में आया था या यह महज संयोग था? क्या वह लोगों को भ्रमित करना चाहता था या फिर वह सिर्फ मौज-मस्ती कर रहा था? सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है, लेकिन इस घटना ने झारखंड में चर्चा छेड़ दी है।