टाटा म्यूचुअल फंड के ऑफिस में मिला महिला का शव, शॉपिंग के लिए निकली थी घर से, जानें पूरा मामला

Published : Jan 25, 2024, 01:44 PM IST
murder

सार

सिरफिरे आशिक ने महिला को अपने छुट्टी के दिन अपने ऑफिस बुलाया और चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धनबाद। राजधानी स्थित कोयलांचल में महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मायके आई शादीशुदा महिला घर से शॉपिंग करने जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने टाटा म्यूचुअल फंड के दफ्तर में उसकी लाश बरामद की। पुलिस ने बताया कि मामला आशनाई में हत्या का है।

शादी से पहले दफ्तर के मैनेजर से था प्रेम संबंध
धनबाद के कोयलांचल में निशा कुमारी शादी से पहले टाटा म्यूचुअल फंड में नौकरी करती थी। वहां के मैनेजर नीरज आनंद से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच जल्द ही प्यार भी हो गया। दोनों साथ घूमते-फिरते भी दिखते थे। लेकिन फिर निशान की शादी कहीं और तय हो गई।

पढ़ें सेक्स वर्कर से प्यार कर बैठा रेलवे का इंजीनियर, शादी की बात करते ही प्रेमिका ने करवा दी हत्या

परिवार को नहीं पसंद था रिश्ता
परिवार को मैनेजर के साथ रिश्ते में आपत्ति थी। मैनेजर की उम्र 44 साल थी जबकि निशा करीब 23 साल की ही थी। इससे परिजनों को शादी से ऐतराज था। बाद में निशा ने आनंद से शादी न कर पाने की बात कही। दोनों में इसे लेकर काफी झगड़ा हुआ। निशा भी दबाव में आकर परिजनों की बताई जगह पर शादी कर ली।

कुछ दिन पहले ही मायके आई थी निशा
कुछ दिन पहले ही निशा मायके आई थी। उसे किसी दोस्त की शादी में जाना था इसलिए घर से शॉपिंग करने जाने की बात कहकर निकली थी। देर तक न लौटने पर पिता ने आनंद पर शक जताया तो पुलिस टाटा टाटा म्यूचुअल फंड के दफ्तर पहुंची तो वहां निशा का शव मिला।

संडे को आनंद ने ऑफिस बुलाया था मिलने
निशा को आनंद ने मिलने के लिए ऑफिस बुलाया था। संडे को छुट्टी होने से ऑफिस में कोई नहीं था। ऐसे में उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हांलाकि पुलिस ने फरार आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन