मोदी ने किसे बताया झारखंड का सबसे बड़ा दुश्मन? जानें पीएम के भाषण की बड़ी बातें

Published : Sep 15, 2024, 03:08 PM ISTUpdated : Sep 15, 2024, 03:22 PM IST
narendra modi

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में 6 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया और जमशेदपुर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने आदिवासी विकास पर जोर दिया और झामुमो, आरजेडी और कांग्रेस को राज्य का दुश्मन बताया।

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। सबसे पहले उन्होंने रांची में वर्चुअली 6 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। पीएम का आज जमशेदपुर में रोडशो होना था लेकिन बारिश के कारण वह रद्द कर दिया गया। फिलहाल जमशेदपुर में सभा के दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन पर भी हमला बोला। वहीं भाषण के दौरान उन्होंने झारखंड की जनता को उनके तीन सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि झामुमो, आरजेडी और कांग्रेस प्रदेश के तीन ऐसे दुश्मन है जो कभी यहां का विकास नहीं चाहते हैं।  

आदिवासियों का हक मारने वालों के साथ झामुमो
पीएम मोदी ने जमशेदपुर में कहा कि झामुमो के लोग क्या चाहते हैं ये समझ से परे है। प्रदेश के आदिवासी समुदाय का आज तक विकास नहीं हो सका है। ये लोग आदिवासी वोट बैंक की बदौलत सत्ता में आए हैं और उसी का छीनने पर लगे हैं। ये उन लोगों के साथ खड़े हैं जो आदिवासियों से उनका जंगल और जमीन हथिया लेना चाहते हैं। ये आदिवासी भाइयों के साथ नहीं बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ हैं। इन्हीं की शह पर बांग्लादेशी प्रदेश में घुसपैठ कर रहे हैं।  

कांग्रेस के पदचिह्नों पर झामुमो
पीएम ने कहा कि झामुमों पर कांग्रेस हावी हो चुकी है। ये लोग उन्हीं के पदचिह्नो पर चल रहे हैं। इन परिवार वादियों के साथ जो आया वह तुष्टिकरण की राजनीति में फंस कर रह जाता है। इसका खामियाजा ये होता है कि दलित, पिछला वर्ग, आदिवासी समुदाय का हक मारा जाता है। कांग्रेस से ही ये लोग भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

पढ़ें कौन है इंजीनियर राशिद? PM मोदी के न्यू कश्मीर नैरेटिव को देंगे चुनौती

देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कांग्रेस
पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे भ्रष्ट परिवार अगर कोई है तो वह है कांग्रेस। 70 साल इन्होंने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ जनता को धोखा दिया है। झामुमो ने कांग्रेस के साथ मिलकर जंगल से लेकर जमीन तक में भ्रष्टाचार किया है।

पांच साल दीजिए प्रदेश की सूरत बदल दूंगा
पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि इतने वर्षों में इन लोगों ने सत्ता में रहने के बाद भी कभी आदिवासियों या प्रदेश के विकास को लेकर कुछ नहीं किया। इनका मकसद साफ है भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरी भरना। पीएम ने कहा, भाजपा केंद्र में रहते हुए भी झारखंड के विकास के बारे में सोचती रहती है। आप लोग पांच साल हमें मौका देकर देखें प्रदेश की सूरत बदल देंगे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल