साहिबगंज में मचा बवालः मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई झड़प, चले पत्थर, पुलिस अधिकारी सहित 6 हुए घायल

झारखंड के साहिबगंज में शनिवार देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद वबाल मच गया। हालात ये हो गए कि एक पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल हो गया। माहौल शांत करने के लिए पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा। शांति बनाए रखने पुलिस अभी भी मौजूद।

Contributor Asianet | Published : Apr 2, 2023 7:26 AM IST

साहिबगंज (Sahibganj news). झारखंड के साहिबगंज से बड़ी खबर सामने आई। यहां पथराव के बाद जमकर वबाल हुआ। जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल हो गए। हालात ये हो गए कि माहौल शांत कराने के लिए हल्का पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा। दरअसल पूरा विवाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में दुकानों और गाड़ियों में क्षति पहुंचाने को लेकर हुई झड़प के बाद पथराव हुआ। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना शहर के कृष्णनगर के पास हुई। मौके पर अभी भी पुलिस दल मौजूद है।

मूर्ति विसर्जन करने निकाला जुलूस, चलने लगे ईंट पत्थर

दरअसल प्रदेश में चैती दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्रि समाप्त होने के बाद माता की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए जूलूस निकालने की तैयारी की। जुलूसू बड़ी दुर्गा मंदिर से निकलकर कृष्णनगर तक पहुंचा ही था कि अचानक से जुलूस पर पथराव होने लगा। पत्थरों से बचने के लिए मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के दौरान जुलूस की सुरक्षा में पुलिस भी मौजूद थे। जिस दौरान पथराव हुआ तो लोगों के साथ वे भी चपेट में आ गए। पथराव से एक पुलिस अधिकारी सहित पूजा कमेटी के 5 अन्य सदस्य घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारी की पहचान साहिबगंज के थाने के राजेंद्र कुमार दुबे के रूप में हुई। उनके सिर में चोंटे आई है।

रूका रहा जुलूस, दूसरे पक्ष ने लगाए ये आरोप

इस पथराव में दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा दुकानों व घरों के दरवाजे तोड़ने लगे। इसके साथ ही रास्तों में खड़े वाहनों के क्षति पहुंचाने लगे और एक स्कूटी को आग के हवाले भी कर दिया। इसके चलते माहौल बिगड़ा और दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद पथराव की घटना हुई। पत्थरबाजी की घटना होने के चलते जुलूस को कुछ देर के लिए रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद अन्य पुलिस बल आने के बाद इसको पूरी सुरक्षा में ले जाकर मूर्ति विसर्जन कराया गया। पत्थरबाजी होने के चलते कृष्णनगर और आसपास की गलियां ईंट-पत्थर से पटी नजर आई।

दोषियों की पहचान की जा रही, होगी कड़ी कार्रवाही

वहीं घटना के बाद इलाके का माहौल ना बिगड़े इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है। मामले की जांच कर रहे साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि घटना में दोषियों की पहचान की जा रही है। जो भी आरोपी है उनपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगायाजा रहा है कि झड़प की वास्तविक वजह क्या थी।

इसे भी पढ़े- बिहार में क्यों नहीं थम रही हिंसा, 10 प्वाइंट में शुरू से लेकर अब तक की अपडेट, मौतों के बाद पैरामिलिट्री ने संभाला मोर्चा

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गाँधी ने मनाया अपना जन्मदिन
Bridge Collapsed In Bihar: बिहार के अररिया जिले में गिरा निर्माणाधीन पुल
PM Kisan Yojna 17th Installment: Shivraj Singh Chouhan का 17वीं किस्त जारी होने से पहले बड़ा बयान
Sanjay Singh LIVE: नीट परीक्षा घोटाले को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन
PM Modi Samman Niddhi 17th Kist: PM मोदी ने किसानों को 17वीं किस्त की Transfer