झारखंड से खौफनाक खबर: एक साथ-एक फंदे पर प्रेमी जोड़े ने लगा ली फांसी, 11 दिन बाद होनी थी लड़की की शादी

Published : May 25, 2023, 07:08 PM IST
jharkhand news

सार

लड़की की 11 दिन बाद शादी थी, वह दुल्हन बनकर डोली में विदा होने वाली थी। लेकिन अब मंडप वाले घर से अर्थी निकलेगी। क्योंकि . झारखंड के पलामू जिले में एक प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिलने से  हड़कंप मच गया है।

पलामू. झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमी और प्रेमिका के शव एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच हुआ है। हैरानी की बात यह है कि लड़की की 11 दिन बाद शादी थी, वह दुल्हन बनकर डोली में विदा होने वाली थी। लेकिन अब मंडप वाले घर से अर्थी निकलेगी। इस घटना के बाद शादी वाले घर मातम पसर गया है।

20 साल के लड़के को 18 वर्ष की लड़की से हुआ मौत वाला इश्क

पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर जांज पड़ताल शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि लड़की दो दिन से गायब थी। परिवार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को प्रेमी के साथ उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। मृतक युवक की पहचान 20 साल के नागेंद्र भुइयां और लड़की की पहचान 18 साल सोनाकली कुमारी के रूप में हुई है।

प्रेमी जोड़े ने साथ जी नहीं सका तो साथ मर गया

पूछताछ के दौरान पता चला है कि सोनाकली और नागेंद्र को रविवार की रात गांव के एक शादी समारोह में साथ गए थे। यहीं पर दोनों को आखिरी एक साथ देखा गया था। लेकिन अचानक सेदोनों शादी समारोह से गायब हो गए। लड़की के परिवार ने उसको ढूंढ़ना शुरू कर दिया, लेकिन अब दो दिन बाद उनकी लाश मिली। सोनकली और नागेंद्र एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए वह साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का फैसला कर लिया।

जो मेहमान शादी में आ रहे थे, वो ही अंतिम संस्कार में पहुंच रहे

मामले की जांच कर रहे एसपी चंदन कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम संबंध का है। मृतका लड़के के पिता सरयू भुइयां ने बताया कि सोनाकली की 11 दिन बाद शादी होनी थी, जिसका 1 जून को तिलक होना था, 3 जून को मंडप और 4 को शादी होनी थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। शादी के कार्ड तक बंट चुके थे। लेकिन अब जो मेहमान उसकी शादी में आने वाले थे, अब वही रिश्तेदार अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल