ठंड में शादी करना पड़ा भारी, दूल्हे को कांपते देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार!

Published : Dec 17, 2024, 04:08 PM IST
barat

सार

देवघर में खुले आसमान तले हो रही शादी में दूल्हा ठंड से बेहोश हो गया। दुल्हन ने दूल्हे की तबियत पर शक जताते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

देवघर न्यूज: जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित घोरमारा में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ठंड के कारण उसकी शादी होने से पहले ही टूट गई। दूल्हे पक्ष के लोग घोरमारा के स्थानीय निवासी थे। अर्नव नाम के लड़के की शादी अंकिता नाम की लड़की से होनी थी। दोनों पक्षों की सहमति से एक निजी गार्डन परिसर में शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था. समय के साथ सभी रस्में पूरी होती जा रही थीं।

खुले आसमान के नीचे बना था मंडप

सबसे पहले दोनों परिवार की ओर से मिलन का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद खुले आसमान के नीचे वरमाला के लिए मंच बनाया गया। उस पर वरमाला की रस्म हुई। फिर सभी लोग शादी के मंडप में पहुंचे। शादी का मंडप भी खुले आसमान के नीचे बनाया गया था। वरमाला और भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मंडप में बैठ गए।

दूल्हा ठंड से कांपने लगा और हो गया बेहोश

पंडित ने शादी की रस्में शुरू कर दीं। इसी बीच दूल्हा ठंड से कांपने लगा और अचानक बेहोश हो गया। दूल्हे का शरीर ठंडा पड़ गया। आनन-फानन में परिजन दूल्हे को कमरे में ले गए और उसके हाथ-पैर मलने लगे। इस दौरान स्थानीय डॉक्टर को भी बुलाया गया। दूल्हे को सर्दी से राहत दिलाने के लिए सलाइन और इंजेक्शन लगाया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूल्हे की हालत सामान्य हुई।

दूल्हे को बीमारी का शक

दूल्हा फिर से मंडप में बैठने को तैयार हो गया, लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि लड़के को कुछ बीमारी है, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। दुल्हन का शक इसलिए और बढ़ गया क्योंकि आमतौर पर दूल्हा पक्ष अपने घर से दुल्हन के घर बारात लेकर जाता है, लेकिन इस शादी में दुल्हन पक्ष को दूल्हे के घर बुलाया गया था और एक निजी गार्डन में शादी हो रही थी.

पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं हुई शादी

दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और सुबह के 5 बज गए. मामले की सूचना मोहनपुर थाने को दी गई. इसकी सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई. सुबह 8 बजे तक जब मामला नहीं सुलझा तो आखिरकार दूल्हा पक्ष बारात लेकर खाली हाथ लौट गया. दुल्हन पक्ष भागलपुर (बिहार) स्थित अपने घर लौट गया.

पक्षों की सहमति से शादी रद्द

वहीं, थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने बताया कि शादी एक निजी गार्डन परिसर में हो रही थी. खुले आसमान में वरमाला और मंडप बनाया गया था. शादी के मंडप में ही दूल्हा बेहोश हो गया. परिसर के ही एक कमरे में इलाज के बाद दूल्हा सामान्य हो गया. जैसे ही दूल्हा दोबारा शादी के मंडप में बैठा, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से शादी रद्द कर दी गई। दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए।

ये भी पढ़ें- 

दुकान गई बच्ची को चाचा ने बनाया हवस का शिकार, रेप के बाद पटक कर किया हत्या

बेटे की मौत से पिता को आया हार्ट अटैक, एक ही घर से उठी दो अर्थियां

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026 Date: कब आएगा झारखंड इंटर रिजल्ट, UMANG ऐप के मैसेज से बढ़ा कन्फ्यूजन, जानिए लेटेस्ट अपडेट
JAC 10th Topper List 2026: टॉप 3 में 12 स्टूडेंट्स, लड़कियों और लड़कों में बराबरी का शानदार रिकॉर्ड