'दिल्ली से झारखंड आ गए लेकिन...' ऐसा क्या बोल गए खड़गे जो BJP जमकर कर रही फजीहत

'दिल्ली से झारखंड आ गए लेकिन...' ऐसा क्या बोल गए खड़गे जो BJP जमकर कर रही फजीहत

Published : Nov 06, 2024, 12:17 PM ISTUpdated : Nov 06, 2024, 12:18 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने मंच पर ही मौजूद दूसरे नेता से पूछ लिया कि झारखंड में कितनी सीटे हैं।

झारखंड में पहले चरण के चुनाव से पहले सरगर्मी तेज है। पहले चरण में 13 नवंबर को चुनाव होना है। इस बीच तमाम फायरब्रांड नेताओं के झारखंड पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान पर नाराजगी बढ़ गई है और बीजेपी जमकर निशाना साध रही है। खड़गे के बयान को लेकर सियासी बवाल अपने चरम पर है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सभा के दौरान मंच से ही कहा कि झारखंड का चुनाव छोटा चुनाव है। इसी के साथ वह झारखंड विधानसभा चुनाव की सीटों को लेकर भी कंफर्म नहीं थे। उन्होंने मंच पर ही दूसरे नेता से पूछा कि झारखंड में कितनी विधानसभा सीटे हैं। 
उनके इस बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से झारखंड आ गए चुनाव लड़ने के लिए। लेकिन इन्हें ये नहीं पता है कि यहां कितनी विधानसभा सीट हैं। ये है कांग्रेस और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की झारखंड के बारे में जानकारी। इन्हें ये ही नहीं पता है कि झारखंड में कितनी सीटे हैं।'

02:58Shibu Soren Death News : शिबू सोरेन का निधन, क्या बोले Priyanka Gandhi, Lalu Yadav समेत कई नेता
04:26Deoghar Accident: देवघर में भिड़ी खचाखच भरी बस और ट्रक, कांवड़ियों की मौत के बाद मची चीख पुकार
01:30'दिल्ली से झारखंड आ गए लेकिन...' ऐसा क्या बोल गए खड़गे जो BJP जमकर कर रही फजीहत
01:30चंपाई सोरेन को जेड प्लस सुरक्षा, आ गई BJP में शामिल होने की डेट- Watch Video
01:05Hemant Soren के बड़े राजदार भानू को रिमांड पर लेगी ED, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ-Watch Video
01:06आखिर क्यों अफसरों को बचाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची ED, हेमंत सोरेन ने चला था दांव
01:07जेल में कुछ इस तरह से गुजरी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रात, जानिए खाने में क्या मिला- Watch Video
01:07Jharkhand CM Hemant Soren से पूछताछ करेगी ED की टीम, जानिए क्या है तैयारी- Watch Video
01:16झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, कोयला खदान धंसने से फंसे कई लोग, देखें Video