चंपाई सोरेन को जेड प्लस सुरक्षा, आ गई BJP में शामिल होने की डेट- Watch Video

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा देने का ऐलान भी किया गया है। 

Share this Video

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकले लंबे समय से चल रही हैं। इसी बीच उन्होंने सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि चंपाई 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। हिमंत बिस्वा सरमाने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि चंपाई सोरेन भाजपा में आएं। उनके भाजपा में आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को चंपाई हेमंत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को बड़ा तोहफा भी मिला है। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड वापस आने के बाद चंपाई को नया सुरक्षा कवर मिलेगा। चंपाई के भाजपा में आने के बाद पार्टी को कई लाभ मिलेंगे। इसमें कोल्हान प्रमंडल में बीजेपी की मजबूती, चुनाव अभियान में धार मिलना, संताली आदिवासी के रूप में बड़े नेता का मिलना शामिल है। इसी के साथ आदिवासी वोटरों को साधने में भी भाजपा को काफी मदद मिलने वाली है। 

Related Video