'दिल्ली से झारखंड आ गए लेकिन...' ऐसा क्या बोल गए खड़गे जो BJP जमकर कर रही फजीहत

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने मंच पर ही मौजूद दूसरे नेता से पूछ लिया कि झारखंड में कितनी सीटे हैं।

Share this Video

झारखंड में पहले चरण के चुनाव से पहले सरगर्मी तेज है। पहले चरण में 13 नवंबर को चुनाव होना है। इस बीच तमाम फायरब्रांड नेताओं के झारखंड पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान पर नाराजगी बढ़ गई है और बीजेपी जमकर निशाना साध रही है। खड़गे के बयान को लेकर सियासी बवाल अपने चरम पर है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सभा के दौरान मंच से ही कहा कि झारखंड का चुनाव छोटा चुनाव है। इसी के साथ वह झारखंड विधानसभा चुनाव की सीटों को लेकर भी कंफर्म नहीं थे। उन्होंने मंच पर ही दूसरे नेता से पूछा कि झारखंड में कितनी विधानसभा सीटे हैं। 
उनके इस बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से झारखंड आ गए चुनाव लड़ने के लिए। लेकिन इन्हें ये नहीं पता है कि यहां कितनी विधानसभा सीट हैं। ये है कांग्रेस और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की झारखंड के बारे में जानकारी। इन्हें ये ही नहीं पता है कि झारखंड में कितनी सीटे हैं।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video