Silent Killer: तलवारबाजी करते हुए 17 साल का ये लड़का होने लगा बैचेन, Viral है मौत से पहले का वीडियो

Published : Mar 14, 2023, 08:44 AM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 09:22 AM IST
17 year-old boy dies of suspected silent heart attack in Ujjain

सार

उज्जैन में संदिग्ध साइलेंट कार्डियक अरेस्ट से 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 मार्च रंगपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने के बाद इस लड़की मौत हो गई।

उज्जैन. देश में कार्डियक अरेस्ट का एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। उज्जैन में संदिग्ध साइलेंट कार्डियक अरेस्ट से 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 मार्च रंगपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने के बाद इस लड़की मौत हो गई। लड़के की पहचान मयंक के रूप में हुई है। वह महाकालेश्वर मंदिर के सहायक पुजारी के बेटे थे।pic.twitter.com/jaKR6K9pDw

 

पुलिस के मुताबिक, रंग पंचमी मनाने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। परिजनों ने बताया कि मयंक की तबीयत सुबह से ही ठीक नहीं चल रही थी। शाम को वे महाकालेश्वर मंदिर गए और जुलूस में शामिल होने से पहले कुछ पीया। जुलूस के एक वीडियो में मयंक को तलवार चलाते हुए दिखाया गया है। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि मयंक बेचैन लग रहा था और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

मयंक घर वापस गया और कुछ देर आराम किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों को आशंका है कि मयंक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। बता दें कि साइलेंट हार्ट अटैक एक ऐसा मामला है, जिसमें पता तक नहीं चलता। यानी सीने में दर्द या सांस की तकलीफ जैसी समस्या भी नहीं होती।

रंगपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर से हर साल ध्वज चल समारोह निकलता है। इसमें सिंहपुरी का रहने वाला मयंक भी शामिल हुआ था। मयंक 11वीं में पढ़ता था और पिता के साथ मंदिर में पूजा-पाठ का काम भी करता था। वह बास्केटबॉल का खिलाड़ी था। सामाजिक कार्यों में भी आगे रहता था।

इधर, करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी (Lokendra Singh Kalvi) का भी सोमवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) के डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे इसकी पुष्टि की। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

हार्ट स्पेशलिस्ट मानते हैं कि यदि तत्काल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया जाए, तो जान बचाई जा सकती है। हाल ही में, ऐसे कुछ उदाहरण सामने आए हैं जिनमें कई लोगों को कार्डियक अरेस्ट या हार्ट फेलियर का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें

महाकाल मंदिर के पुजारी को मिला जिंदगी भर का गम: रंगपंचमी के दिन बेटे की मौत...जश्न मनाकर सोया फिर नहीं उठा

CCTV में कैप्चर हुई चौंकाने वाली मौत, ऐसा क्या हुआ कि घर लॉक करने के चंद सेकंड बाद ही मर गया ये शख्स, आपके लिए Alert

Holi पर बाथरूम बने गैस चेम्बर, एक साथ नहाने घुसे 2 कपल, फिर बाहर ही नहीं निकले, मौत का हैरान करने वाला संयोग

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं