MP News : मुख्यमंत्री निवास में हुआ बछिया का जन्म, CM मोहन यादव ने रखा अनोखा नाम

Published : Sep 14, 2025, 01:54 PM IST
bhopal cm house

सार

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है। जिसका नामकरण सीएम मोहन यादव ने किया है। डॉ. यादव ने कहा-डॉ. रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन साक्षात् लक्ष्मी के रूप में बछिया आई है।

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में गाय ने एक प्यारी सी बछिया को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बछिया का जन्म होने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गौसेवा और पशुधन संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने अनेक प्रयास प्रारंभ किए हैं।

सीएम मोहन यादव ने बछिया का नाम रखा 'कमला'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन साक्षात् लक्ष्मी के रूप में मुख्यमंत्री निवास में जन्मी नवजात बछिया का स्वागत सत्कार किया। मुख्यमंत्री ने नवजात बछिया का नामकरण भी कर दिया। अब यह बछिया मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 'कमला' नाम से जानी जाएगी। 'कमला' पहली ऐसी बछिया है, जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में ही हुआ है।

यह भी पढ़ें-PM Modi का बर्थडे 17 सिंतबर को कैसे मनेगा, CM मोहन यादव ने बताई पूरी प्लानिंग

मुख्यमंत्री ने 'कमला' को गोद मे लेकर दुलार किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह गौशाला पहुंचकर यहां मौजूद सभी गायों को रोटी खिलाई। सभी गायों के साथ 'कमला' को भी तिलक लगाकर निवास में उसका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 'कमला' को गोद मे लेकर दुलार किया और मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान्न खिलाकर कमला के आगमन पर अपनी आत्मीय खुशी जाहिर की।

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: पत्रकारों के लिए समूह बीमा प्रीमियम नहीं बढ़ेगा, आवेदन की तिथि 27 सितम्बर तक बढ़ी

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
मोहन यादव का गुजरात मिशन! अहमदाबाद में निवेशकों से मिलेंगे CM, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस