MP में ठहरने की Free सुविधा, होटल में रूम लेने की जरुरत नहीं, किसे मिलेगा लाभ?

Published : Sep 19, 2024, 12:00 PM IST
rain basera

सार

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में जल्द ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क रैन बसेरा की सुविधा शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने 100 बिस्तरों वाले मॉडल रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें रहने, नहाने और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

भोपाल. मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल सहित अन्य बड़े शहरों में जल्द ही आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर और गरीब यात्रियों को फ्री में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 100 बिस्तर वाले मॉडल रैन बसेरा को बनाने का फैसला कर लिया है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है

100 बिस्तर का होगा मॉडल रैन बसेरा

जानकारी के अनुसार- मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 16 नगर निगम क्षेत्र में श्रमिकों के लिए मॉडल रैन बसेरा बनाने की शुरुआत कर दी है, यह रैन बसेरा 100 बिस्तर वाले रहेंगे। जिसमें एक साथ 100 मजदूर या श्रमिक रात गुजार सकेंगे,  इन रैन बसेरों को करीब 6 करोड रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। जिसका संचालन संबंधित जिले के कलेक्टर करेंगे,  वैसे तो सभी जिलों में रैन बसेरा होता है। लेकिन कुछ बड़े शहरों में स्पेशल रैन बसेरा तैयार किया जा रहा है। जिसमें ठहरने वाले लोगों को सभी सुविधा मिलेगी, इस कड़ी में श्रम विभाग को भोपाल, सागर, जबलपुर और इंदौर के प्रस्ताव मिल चुके हैं। 

इलाज के लिए रहेगी डिस्पेंसरी

यह रैन बसेरा सिर्फ रात गुजारने के लिए रहेंगे, लोग इसमें होटल की तरह नहीं रुक सकेंगे। हालांकि यहां सुविधाघर और नहाने की सुविधा रहेगी। ताकि यहां ठहरने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अच्छी बात यह है कि उन्हें रात गुजारने के लिए किसी होटल या लॉज में कमरा किराया से नहीं लेना पड़ेगा। इसी के साथ इन रेन बसेरों में डिस्पेंसरी भी रहेगी, जहां पर ठहरने वाले लोगों का प्राथमिक उपचार भी किया जा सकेगा। 

इंजीनियर बन रहे श्रमिकों के बच्चे

सीएम मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में चार श्रमोदय आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। इन स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम में करीब 3500 से अधिक स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। जिनमें से 15 छात्रों ने जेईई और नीट एग्जाम पास कर चुके हैं। इसी के साथ 13 स्टूडेंट नेवी और सशस्त्र बल के लिए भी चयनित हुए हैं। 

यह भी पढ़ें : यहां एक मर्द करता है दो शादियां, पहली बीवी खुद लेकर जाती है पति की बारात

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Haridwar Sant Sammelan: CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर, सिंहस्थ-2028 को मिली शुभकामनाएं
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश