मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री निवास अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अहमदाबाद में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के वरिष्ठ मंत्री गण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।बैठक में दोनों राज्यों में जन कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा होगी।