शर्मनाक...देश से निकालकर फेंक देना चाहिए: बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बोल, राहुल गांधी के आरोपों पर भड़कीं

Published : Mar 12, 2023, 11:40 AM ISTUpdated : Mar 12, 2023, 11:47 AM IST
Bhopal news BJP MP Pragya Thakur statement on rahul gandhi over remarks in UK zrua

सार

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दिया है। ठाकुर ने कहा ​है कि आप विदेशों में बैठ कर कहते हैं, कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। 

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दिया है। ठाकुर ने कहा ​है कि आप विदेशों में बैठ कर कहते हैं, कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात, और कुछ नहीं हो सकती। यह कैसी राजनीति कर रहे हैं। इनको अब राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए। इनको इस देश से निकाल करके फेंक देना चाहिए। प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) शनिवार को लंदन में राहुल गांधी के दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थी।

 

 

इस बयान पर भड़कीं प्रज्ञा ठाकुर

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से सोमवार को कहा था कि देश की लोकसभा में अक्सर विपक्ष के लिए माइक ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं। राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में यह बयान दिया था। विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा की ओर से ग्रैंड कमेटी रूम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा-विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र देशभक्त नहीं हो सकता

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता, राहुल गांधी ने इस कथन को सच साबित कर दिया है। हमने मान लिया कि हमारे भारत के नहीं हो क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की हैं।

राहुल जनता का कर रहे अपमान

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि यदि संसद का कामकाज आराम से हो तो ज्यादा काम हो सकेगा, पर तब उनका (कांग्रेस) अस्तित्व नहीं बचेगा, उनका अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है, अब मस्तिष्क भी भ्रष्ट हो रहा है। जनता ने उन्हें चुना है, पर वह जनता का ही अपमान कर रहे हैं। उधर मध्य प्रदेश कांग्रेस के केके मिश्रा ने कहा कि प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल